फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education, student, kurushetra university

रसीद लाओ रोल नंबर पाओ के तहत विद्यार्थियों को बांटे ऑफलाइन रोल नंबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
education, student, kurushetra university
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा में फीस की रसीद लाओ रोल नंबर पाओ के तहत बुधवार को ऑफलाइन रोल नंबर वितरित किये गए। इस दौरान विद्यार्थियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहले विद्यार्थियों से परीक्षा फार्म भरवाया गया और फीस की रसीद मांगी गई। इसके बाद अलग-अलग जगहों से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को रोल नंबर उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऑनलाइन सुविधाएं मुहैया कराने का विद्यार्थियों से किया गया दावा नाकाम साबित हुआ है। विवि प्रशासन का कहना है कि जिन विद्यार्थियों की आज से परीक्षाएं शुरू हैं, उनके रोल नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गए हैं। जिन विद्यार्थियों को फिर भी रोल नंबर डाउनलॉड करने में दिक्कत आ रही थी, उनकी समस्या का समाधान किया गया। बता दें कि मंगलवार तक विद्यार्थियों को रोल नंबर उपलब्ध न होने पर छात्र संगठनों के प्रदर्शन के उपरांत केयू प्रशासन ने परीक्षा शाखा की पब्लिक डीलिंग शुरू की थी।
विज्ञापन

विभिन्न पाठ्यक्रमों के 2.50 लाख विद्यार्थियों आज देंगे परीक्षा
हरियाणा सहित अन्य राज्यों के करीब 2.50 लाख विद्यार्थी केयू के स्नातक,स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग, बीएड की सेमेस्टर/वार्षिक की नियमित, दूरवर्ती पाठ्यक्रमों और प्राइवेट की परीक्षाएं अपने घर बैठे आज से ऑफलाइन व ऑनलाइन तरीके से देंगे। परीक्षा नियंत्रक डा. हुकम सिंह का कहना है विश्वविद्यालय ने इन परीक्षाओं संबंधित पूरी तैयारी कर ली गई हैं और सभी पाठ्यक्रमों की डेटसीट जारी कर दी है। यही नहीं, इन परीक्षाओं संबंधित गाइडलाइन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा सभी विभाग, संस्थान व संबंधित कॉलेजों को ई-मेल द्वारा भेज दी गई हैं। परीक्षा प्रश्न पत्र सभी विभागाध्यक्ष/निदेशक व दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के निदेशक व संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को सुबह सत्र वाले 9.45 बजे व दोपहर सत्र वाले 1.45 बजे ई-मेल के माध्यम से भेज दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्राइवेट परीक्षार्थियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सुबह 10 बजे व दोपहर 2 बजे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके उपरांत इस प्रश्न पत्र को संबंधित विद्यार्थी को उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष/निदेशक व दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के निदेशक व कॉलेज प्राचार्य की होगी। वह ई-मेल या अन्य किसी इलैक्ट्रिॉनिक एप के जरिए इस प्रश्न पत्र को सुबह 10 बजे व दोपहर 2 बजे संबंधित विद्यार्थी को उपलब्ध कराएंगे। प्रश्न-पत्र डाउनलोड करने उपरांत विद्यार्थी 20 पेज की अपनी उत्तर-पुस्तिका की सॉफट कॉपी पीडीएफ में उसी विभाग या कॉलेज में ई-मेल के माध्यम से जमा कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफलाइन परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराएगा संबंधित कॉलेज व संस्थान
अगर कोई विद्यार्थी ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा देना चाहता है तो उस स्थिति में विद्यार्थी को संबधित कॉलेज व संस्थान प्रश्न पत्र व उत्तर-पुस्तिका उपलब्ध करवाएगा। परीक्षा संपन्न करवाने की जिम्मेवारी संबंधित कॉलेज के प्राचार्य व निदेशक की होगी। दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय और प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए भी ई-मेल उपलब्ध कराई गई है।

केयू ने नियुक्त किये 38 ऑब्जर्वर
परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जो विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षाएं देना चाहते हैं। उन पर संबंधित विभाग/कॉलेज/संस्थान लैपटॉप/डैस्कटॉप के जरिए निगरानी रखेगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा 38 ऑब्जर्वर नियुक्त किये गए हैं, जोकि सभी कॉलेजों व संस्थानों पर ओवरआल परीक्षा संबंधी व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे और अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा ट्रायल बेसिज पर प्रश्न पत्र सभी विभागाध्यक्ष, निदेशक व कॉलेज प्राचार्यों को भेजे गए ताकि 10 सितंबर से शुरू होने जा रही परीक्षाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed