फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education,poltical

आखिर किसके सिर सजेगा कुटा की चौधर का ताज ? फैसला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
education,poltical
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) की चौधर का ताज किसके सिर सजेगा ? इसका फैसला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 343 शिक्षक आज करेंगे। प्रधान पद के प्रत्याशी डॉ. विवेक गौड़ और डॉ. दलीप एक-दूसरे को मात देने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं। दोनों को बीच आज फाइनल चुनावी दंगल होगा। चार पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी के 11 फैकल्टी में से 7 फैकल्टी के 8 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि 4 फैकल्टी से किसी शिक्षक ने नामांकन नहीं भरा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय ने बताया कि कुटा चुनाव कोरोना महामारी को मध्यनजर रखते हुए एसओपी के मापदंड के अनुरूप होगा। बिना मास्क किसी की एंट्री नहीं होगी और मतदाताओं को अपने साथ नीला पैन लेकर आना होगा। शिक्षक क्लब में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। आज ही देर शाम तक परिणाम घोषित किया जाएगा। 17 नवंबर को कुटा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शिक्षक क्लब में शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
विज्ञापन

कुटा का आज 44वां चुनाव होगा, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक मतदान करेंगे। जानकारी के अनुसार कुटा के इतिहास में एकमात्र महिला प्रोफेसर डॉ. शैल कुमारी ने वर्ष 1997-98 तक चौधर संभाली। इनसे पहले और इनके बाद कई शिक्षिकाओं ने चुनाव लड़ा, लेकिन विजयी नहीं हुई। हालांकि प्रधान पद के अलावा अन्य पदों पर विश्वविद्यालय की शिक्षिकाओं ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1977 से 78 तक डॉ. एनएन श्रीवास्तव, वर्ष 1978-79 तक डॉ. एचएस सिन्हा, वर्ष 1979-80 तक डॉ. एसपी गोयल, वर्ष 1980-81 तक डॉ. एचएस सिन्हा, वर्ष 1981-82 तक डॉ. सीएन त्रिपाठी, वर्ष 1982-83 तक डॉ. वीएस बुधराज, वर्ष 1983-84 तक डॉ. रानसिंह शर्मा, वर्ष 1984-85 तक डॉ. बीएल शर्मा, वर्ष 1985-86 तक डॉ. आईएस चौहान, वर्ष 1986-87 तक डॉ. केके ऋषि, वर्ष 1987-88 तक डॉ. आईएस चौहान, वर्ष 1988-89 तक डॉ. आरएमपी जयसवाल, वर्ष 1989-90 तक डॉ. आईएस चौहान, वर्ष 1990-91 तक डॉ. वीके अस्थाना, वर्ष 1991-92 तक डॉ. आरके शर्मा, वर्ष 1992-93 तक डॉ. एचसी शर्मा, वर्ष 1993-94 तक डॉ. केके कामरा, वर्ष 1994 से 96 तक डॉ. एसएन धवन, वर्ष 1996-97 तक डॉ. पीडी शर्मा, वर्ष 1997-98 तक डॉ. शैल कुमारी, वर्ष 1998-99 तक डॉ. केएल टुटेजा, वर्ष 1990 से 2000 तक डॉ. अनिल कुमार, वर्ष 2000-01 तक डॉ. हरिसिंह, वर्ष 2001-03 तक डॉ. प्रदीप चौहान, वर्ष 2003-05 तक डॉ. ओपी गहलावत, वर्ष 2005-07 तक डॉ. एससी मिश्रा, वर्ष 2007-08 तक डॉ. ओपी गहलावत, वर्ष 2008-09 तक डॉ. एनके कौशल, वर्ष 2010-11 तक डॉ. नफे सिंह, वर्ष 2011-13 तक डॉ. प्रदीप चौहान, वर्ष 2013-14 तक डॉ. एचके शर्मा, वर्ष 2014-15 तक डॉ. अनिल गुप्ता, वर्ष 2015-16 तक डॉ. परमेश कुमार, वर्ष 2016-18 तक डॉ. संजीव शर्मा, वर्ष 2018-19 तक डॉ. परमेश कुमार, वर्ष 2019-20 तक डॉ. संजीव शर्मा और वर्ष 2020-21 तक डॉ. परमेश कुमार कुमार कुटा प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed