फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education,poltical

कुटा की चौधर के लिए कल से चुनावी दंगल में उतरेंगे प्रत्याशी, प्रधान सहित पांच पदों पर होगा चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
education,poltical
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक चौधर के लिए कल से चुनावी दंगल में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे। हालांकि अभी तक किसी शिक्षक ने खुद को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन निवर्तमान कार्यकारिणी के दो पदाधिकारियों सहित कई अन्य इच्छुक प्रत्याशी दबे पांव मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) का 16 नवंबर को चुनाव होगा, जिसमें प्रधान पद सहित पांच पदों पर 11 फैकल्टी से 20 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे। इस बार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एसएफएस सहित 343 शिक्षक मतदान करेंगे। प्रशासन की ओर से कृष्ण चंद्र पांडेय को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

अब सोमवार को चुनाव लड़ने के इच्छुक शिक्षक नामांकन करेंगे। इसी दिन शाम चार बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच कर सायं 5 बजे अंतिम सूची जारी की जाएगी। 9 नवंबर को 4 बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय दिया जाएगा। इसी दिन शाम 5 बजे तक फाइनल उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 8 से 15 नवंबर तक प्रत्याशी और उनके समर्थन चुनाव प्रचार करेंगे और 16 नवंबर को कुटा कार्यालय में सुबह 9 से दोपहर 2 तक मतदान होगा। दोपहर बाद 3 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed