फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education

दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों को 22 नवंबर तक का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
education
कॉलेज में दाखिला लेने के वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी में दाखिले के लिए पोर्टल को दोबारा से खोल दिया है। जिन छात्रों ने अब तक किसी कारणवश आवेदन भी नहीं किया था वे भी अब विभाग की साइट पर जाकर फार्म भर सकते हैं। सोमवार से 22 नवंबर तक पोर्टल खुला रहेगा। इस दौरान कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त रही सीटों के लिए इच्छुक विद्यार्थी एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

दयानंद महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विजेश्वरी शर्मा ने बताया कि जो विद्यार्थी यूजी कोर्स के विभिन्न संकायों में दाखिले लेने से वंचित रह गए थे, उन्हें दोबारा दाखिला लेने का मौका मिला है। जिन विद्यार्थियों ने पहले ऑनलाइन अप्लाई किया था। उनका एडमिशन नहीं हो पाया है, अब उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उनके लिए विभाग व कॉलेज की ओर से जल्द मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में जाकर दाखिला ले सकते हैं। कॉलेजों को दाखिला प्रक्रिया को पूरी करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन

उधर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-22 के लिए एमएड (दो वर्षीय) कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के बढ़ा दी है। लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार एडमिशन शेड्यूल से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed