{"_id":"60edde918ebc3ec308143d58","slug":"education-kurukshetra-news-knl76382793","type":"story","status":"publish","title_hn":"न रोक-न टोक, जहां मन किया परीक्षार्थियों ने वहीं बैठकर दी ऑनलाइन परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न रोक-न टोक, जहां मन किया परीक्षार्थियों ने वहीं बैठकर दी ऑनलाइन परीक्षाएं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने पिछली बार की भांति इस बार भी जहां मन किया वहीं बैठकर ऑनलाइन परीक्षा दीं। इस दौरान कोई रोक-टोक नहीं रही।
हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 20 परीक्षार्थियों पर एक ऑब्जर्वर नियुक्त करने का दावा किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों को चार घंटे में सौ प्रतिशत अंकों का पेपर हल करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रश्न-पत्र शेयर किए गए। इसके बाद परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षाएं दीं। इसके पश्चात परीक्षार्थियों ने गूगल लिंक की मदद से उत्तर पुस्तिका संबंधित ईमेल पर भेजी। हालांकि कुछ विद्यार्थियों को इंटरनेट से संबंधित परेशानी झेलनी पड़ी। बता दें कि केयू प्रशासन ने विद्यार्थियों के विरोध के बाद छह जुलाई को यूजी इवन सेमेस्टर के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं ब्लैंडिड मोड में लेने का निर्णय लिया था।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने पीजी, बीएड एवं डिप्लोमा कोर्स की डेट शीट जारी कर दी है, लेकिन इन परीक्षाओं के मोड को लेकर एक सप्ताह पहले विवि प्रशासन फैसला लेगा। केयू लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया 10 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षाओं में पीजी, बीएड एवं डिप्लोमा कोर्स की डेटशीट जारी कर दी गई है और बीएड जनरल 2 वर्षीय पार्ट वन (आईटीटीआर विद्यार्थियों के लिए), बीएड पार्ट वन दूरस्थ शिक्षा, बीएड जनरल एक वषीर्य की परीक्षाएं 3 सितंबर से होंगी। इस संबंध में सभी संस्थानों, संबद्ध महाविद्यालयों और दूरस्थ निदेशालय के सभी निदेशकों एवं प्राचार्यों को सूचित किया गया है।