फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education

यूजी इवन सेमेस्टर की 13 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की डेट शीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
education
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की यूजी इवन सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 जुलाई से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 13 जुलाई से होने वाली यूजी इवन सेमेस्टर के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की दी है। साथ ही संबंधित संस्थानों एवं कॉलेजों के निदेशकों तथा प्राचार्यों को सूचित कर दिया गया है, ताकि सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जा सके।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह निर्णय नहीं लिया गया कि परीक्षा किस मोड में ली जाएगी। केयू प्रवक्ता डॉ. दीपक राय का कहना है कि परीक्षा शाखा द्वारा परीक्षा के मोड को लेकर एक सप्ताह पूर्व सूचित किया जाएगा। डेट शीट संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

13 जुलाई से शुरू होने वाली यूजी इवन सेमेस्टर की परीक्षाओं में बीए (सामान्य) एंड ऑनर्स (सब्सिडरी) द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर, बीएससी द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर, बीकॉम (सामान्य, ऑनर्स और वोकेशनल) द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर, बीकॉम (बैंकिंग और बीमा भाग-तीन विशेषता कार्यक्रम) छठे सेमेस्टर, बीए ऑनर्स (मुख्य प्रश्नपत्र) द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर, बीएससी ऑनर्स (मुख्य प्रश्न पत्र) छठे सेमेस्टर, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, (बीबीए), बीएससी (ऑनर्स) आईटी (बीएसआईटी), बीएससी शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा और स्पोर्ट्स, बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर, बीएससी फैशन डिजाइनिंग और बीएससी गृह विज्ञान द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर, बीएससी फैशन और टेक्सटाइल डिजाइन द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर, तथा बैचलर ऑफ फैशन और परिधान डिजाइन (बीएफएडी) द्वितीय, चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed