फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education

एनआईटी कुरुक्षेत्र में 17वें दीक्षांत समारोह में 1339 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
education
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 17वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 20 फरवरी को ऑपन एयर थियेटर में आयोजित किया जाएगा। संस्थान के निदेशक पद्मश्री डा. सतीश कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एक्सिस एयरोस्पेस एंड टेक्नोलॉजी के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस रविनारायणन उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति संस्थान के विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने और नवीनता लाने के लिए उनकी इच्छाशक्ति को ओर अधिक जागृत करेंगी। 17वें दीक्षांत समारोह के मुख्य संयोजक प्रो. अखिलेश स्वरूप ने बताया कि इस समारोह के दौरान कुल 1339 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएंगी, जिसमें बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की 847 डिग्रियां, मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी की 317 डिग्रियां, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की 24 डिग्रियां, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशंस की 73 डिग्रियां व डॉक्टर ऑफ फिलोसफी की 78 डिग्रियां शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेस्ट ऑल राउंडर के खिताब से प्रोडक्शन एवं इंडस्ट्रिल (मकेनिकल विभाग) के छात्र अक्षत सिंगल व कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा रविशा को नवाजा जाएगा। इसके अलावा बहु प्रतिष्ठित अवार्ड ‘मनोहर’ बीटेक (प्रथम वर्ष) के छात्र यश कपूर को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि एस रवि नारायणन को विद्या वाचस्पति (मानद) उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। 17वें दीक्षांत समारोह के आयोजन की विभिन्न समितियों के समन्वयक डा. ज्ञान भूषण व डा. पंकज चादंना ने बताया कि समारोह के आयोजन के लिए संस्थान में कई महत्वपूर्ण कमेटियों का गठन किया गया है, जिनकी देखरेख में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस समारोह में भाग लेने वाले डिग्री प्राप्त कर्ताओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा संस्थान की वेबसाइट पर प्रदान की गई है। संस्थान के लोक संपर्क अधिकारी प्रो. आरपी चौहान ने बताया कि यह समारोह संस्थान के ओपन एयर थियेटर में साढ़े 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed