फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education

यूआईईटी द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का दूसरा दिन संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
education
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी द्वारा गांव बारवा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत प्रभु की प्रार्थना के साथ स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह से की। सुबह योग अभ्यास के बाद सभी स्वयंसेवकों ने गांव के सर्वेक्षण के लिए अलग-अलग समूहों में गांव का दौरा किया व लोगों से उनकी मूलभूत आवश्यकताओं व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। दोपहर के भोजन के बाद के सत्र में रिटायर्ड सूबेदार रविंद्र कौशिक और समाजसेवी प्रधान सिंह ने सड़क सुरक्षा, पर्यावरण तथा जीवन से जुड़े अन्य पहलुओं से स्वयंसेवकों व सेविकाओं को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि हमें स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए क्योंकि यदि हम अपनी जिंदगी के मूल्य को जानते हैं तभी हम अपने समाज व देश के उत्थान में अपना योगदान दे सकते हैं। वक्तव्य के बाद कार्यक्रम की संचालिका डॉ. उर्मिला व उन्नत भारत अभियान के संयोजक सुनील नैन ने अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed