फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education

22 जनवरी को होगा केयू का 32वां दीक्षांत समारोह, दो हजार 384 विद्यार्थियों को दी जाएंगी उपाधियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
education
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में अधिकारियों की बैठक लेते कुलपति डा. कैलाश चंद्र शर्मा - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह 22 जनवरी को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया जाएगा। समारोह का दीक्षांत भाषण लोकसभा स्पीकर ओम बिरला देंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सत्यदेव नारायण आर्य करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को कमेटी रूम में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह में सत्र 2018-19 में विभिन्न संकायों व विभागों से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दो हजार 384 विद्यार्थियों को उपाधियां वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए गौरवमयी क्षण होता है। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से मेडल एवं उपाधियां प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि विश्वविद्यालय में दीक्षांत भाषण के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार हरियाणा आ रहे हैं। दीक्षांत समारोह के लिए गठित 50 से अधिक कमेटियों के संयोजकों के बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि विश्वविद्यालय में उपाधि ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अनुभव आनंदमयी साबित हो। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए सभी विद्यार्थियों के लिए सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। विद्यार्थी एक क्लिक से दीक्षांत समारोह के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में शामिल होना है उनका पूरा विवरण वेबसाइट व संबंधित विभागों में उपलब्ध करवाया गया है। इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजूला चौधरी दीक्षांत समारोह की संयोजक होंगी व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा इसके सह-संयोजक होंगे। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना, प्रॉक्टर प्रो. रमेश भारद्वाज सहित डीन, विभागाध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के लिए केयूकेडाटएसीडाटइन पर करें क्लिक
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, जिन्होंने सत्र 2018-19 में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है वे सीधे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह के पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय में न आना पड़े इसके लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 जनवरी तक अपना पंजीकरण करवा सकेंगे विद्यार्थी
दीक्षांत समारोह के लिए विद्यार्थी 18 जनवरी तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 18 जनवरी के बाद ऑनलाइन पंजीकरण की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही वे दीक्षांत समारोह में भाग ले रहें हैं या नहीं इसके बारे में भी विश्वविद्यालय को सूचित कर सकते हैं।

इन दो हजार 384 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां
32वें दीक्षांत समारोह में कुल दो हजार 384 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें से पीएचडी 160, एमफिल 105, पीजी 1580 व स्नातक पाठ्यक्रमों के 639 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed