{"_id":"5dfa82768ebc3e88030606df","slug":"education-kurukshetra-news-knl156378158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटा अध्यक्ष समेत आठ को मिली एसोसिएट प्रोफेसर की पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटा अध्यक्ष समेत आठ को मिली एसोसिएट प्रोफेसर की पदोन्नति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का लोगो ।
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। केयू कार्यकारिणी परिषद की बैठक में 28 मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इसी के साथ केयू परिषद ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मानदेय को भी अनुमोदित किया है। बुधवार को यह बैठक कुरुक्षेत्र कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारिणी परिषद ने 20 सितंबर को हुई कार्यकारिणी परिषद् के मिनट्स को मंजूरी प्रदान की।
केयू प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने एक अप्रैल 1995 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का मानदेय 19 सितंबर 2019 को निर्धारित किया था। इसके तहत प्रोफेसर, परीक्षा नियंत्रक, रीडर एवं उप-कुलसचिव का मानदेय 30 हजार रुपये प्रतिमाह, लेक्चरर, मेडिकल आफिसर, सहायक कुलसचिव को 25 हजार रुपये तथा ग्रुप सी के कर्मचारियों को 11 हजार रुपये, ग्रुप-डी के कर्मचारियों को 6 हजार रुपये निर्धारित किया था। इस निर्णय से उन सेवानिवृत्त वयोवृद्ध कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जो किसी प्रकार की पेंशन से वंचित रह गए थे। कार्यकारिणी परिषद ने सेवा के दौरान कर्मचारियों की मृत्यु होने पर हरियाणा सरकार के नियमों को अनुमोदन किया।
कार्यकारिणी परिषद ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 63 कर्मचारियों को सीपीएफ से पुरानी पेंशन स्कीम का आप्शन देने का एक और चांस देने का निर्णय लिया, जिन्होंने यह आप्शन नहीं ली थीं। परिषद ने डीन कमेटी द्वारा प्रस्तावित पार्ट टाइम शिक्षकों को शिक्षण कार्य देने संबंधी मानदेय एवं अन्य नियमों को अनुमोदित किया। कार्यकारिणी परिषद ने इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. अनिल वोहरा के डीन रिसर्च एंड डेवलेपमेंट की नियुक्ति को एक ओर वर्ष की मंजूरी प्रदान है। कार्यकारिणी परिषद सीएएस के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटिड एंड आनर्स स्टडीज के शिक्षक डॉ. ज्ञान चहल को एसोसिएट प्रोफेसर, लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंस के शिक्षक डॉ. संजीव शर्मा को एसोसिएट प्रोफेसर, फिजिक्स विभाग के शिक्षक राजेश खरब को प्रोफेसर व बायोकेमिस्ट्री विभाग की शिक्षिका डॉ. रंजन गुप्ता को प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत की मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ बायोटेक्नोलॉजी विभाग के शिक्षक डॉ. रमन सैनी, विधि विभाग की शिक्षिका डॉ. सुशीला चौहान, इंस्ट्रूमेंटेंशन विभाग के शिक्षक डॉ. अवनीश वर्मा, डॉ. सुरेंद्र व डॉ. जयपाल को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति को अनुमोदित किया। इसके साथ ही परिषद् ने स्वामी देवी दयाल कॉलेज ऑफ कामर्स एंड साइंस, गर्वनमेंट कॉलेज आफ गर्ल्स पलवल को प्रोविजनल एफिलेशन प्रदान की। डॉ. भीमराव आंबेडकर अध्ययन केंद्र में सहायक निदेशक का नया पद सृजित कर डा. प्रीतम सिंह को नियुक्ति मिली है। राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास सभ्रवाल की विभागाध्यक्ष की नियुक्ति को एक्सटेंशन प्रदान की गई। इसके साथ ही कार्यकारिणी परिषद ने शिक्षकों की नियुक्ति के नियमों का भी अनुमोदन किया।
विज्ञापन
केयू में डॉ.आंबेडकर अध्ययन केंद्र में नया पद सृजित
डॉ.भीमराव आंबेडकर अध्ययन केंद्र में सहायक निदेशक का नया पद सृजित किया गया है, ताकि देश की ए प्लस ग्रेड यूनिवर्सिटी द्वारा डा. आंबेडकर पर रिसर्च वर्क को और आगे बढ़ाया जा सके। इस पद पर नई नियुक्ति का विज्ञापन जारी करने से पहले उम्मीदवार की योग्यता को लेकर मामला केयू की कार्यकारिणी परिषद में गया था, जिसमें योग्यता तय की गई और उसके बाद तीन माह पहले इस संदर्भ में केयू द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। केयू प्रवक्ता के मुताबिक 17 दिसंबर 2019 को इस पद के लिये करीब 25 उम्मीदवारों का साक्षात्कार हुआ। जिसके बाद आज कार्यकारिणी परिषद की बैठक में लिफाफा खुला। केयू प्रवक्ता के मुताबिक केयू के डा.भीमराव आंबेडकर अध्ययन केंद्र के पहले सहायक निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह होंगे। यह असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड का पद है। हालांकि आज हुई ईसी बैठक के दौरान इस मामले में दो मेंबरों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने की भी चर्चा है।