फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Education Board gave mercy chance to D.El.Ed student-teachers

Kurukshetra News: शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड छात्र-अध्यापकों को दिया मर्सी चांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Education Board gave mercy chance to D.El.Ed student-teachers
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के छात्र-अध्यापकों को जुलाई-2024 में संचालित होने वाली परीक्षा में प्रवेश हेतु मर्सी चांस दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार ऐसे छात्र-अध्यापक जिन द्वारा डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 में दो वर्षीय कोर्स में दाखिला लिया था और उनका परीक्षा परिणाम प्रथम/द्वितीय, एक विषय/एक से अधिक विषयों में परीक्षा परिणाम अनुत्तीर्ण होने के कारण डिप्लोमा पूर्ण नहीं हुआ है, ऐसे सभी छात्र-अध्यापकों के भविष्य के मद्देनजर शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु मर्सी चांस देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि ऐसे सभी छात्र-अध्यापक मर्सी चांस की परीक्षा शुल्क 10 हजार रुपये, फीस (प्रत्येक वर्ष) सहित 10 जुलाई तक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में अपना ऑफलाइन फार्म व फोटो संबंधित संस्था से सत्यापित करवाने के उपरांत दस्ती जमा करवाना सुनिश्चित करें। आवेदन फार्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in पर उपलब्ध है। यदि आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो वे दूरभाष नंबर 01664-254305 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed