फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ED raids the house of an agent who sends people abroad in Pehowa, scrutinizes documents from 7 am to late night

Kurukshetra News: पिहोवा में विदेश भेजने वाले एजेंट के घर ईडी की दबिश, सुबह सात बजे से देर रात तक खंगाले दस्तावेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
ED raids the house of an agent who sends people abroad in Pehowa, scrutinizes documents from 7 am to late night
कुरुक्षेत्र। पिहोवा। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को ईडी की टीम पिहोवा पहुंची, जहां कबूतरबाजी के माध्यम से विदेश भेजने के मामले में एजेंट जसविंदर के घर पर दबिश दी गई। ईडी की लगातार कार्रवाई के चलते दूसरे एजेंटों में खलबली मच गई। कई अपने कार्यालय को बंद कर नदारद हो गए। सुबह सात बजे जसविंद्र के घर शुरू हुई टीम की जांच पड़ताल देर रात खबर लिखे जाने तक जारी रही। इस दौरान जसविंद्र घर नहीं था लेकिन तीन गाड़ियो में आई टीम परिजनों से पूछताछ करती रही तो कुछ दस्तावेज भी खंगाले।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टीम में पंजाब के जालंधर से व चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। टीम ने घर में घुसते ही मेन गेट को बंद करवा दिया और घर में मौजूद सभी सदस्यों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दे दी तथा घर में रखे सभी दस्तावेजों को खंगालने शुरू कर दिया। किसी भी बाहरी व्यक्तियों को घर के अंदर नहीं जाने दिया, जिसके लिए सीआरपीएफ के जवानों को घर के मुख्य गेट पर खड़ा कर दिया। गली में स्थित अन्य मकानों में रहने वाले लोगों को गली में खड़े होने से भी मना कर दिया तो यहां सीआरपीएफ के जवानों का पहरा रहा। जसविंदर सिंह लंबे समय से लोगों को विदेश भेजने का कार्य कर रहा है, जिसका नाम हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों को अमेरिका भेजने में सामने आया था। ‎शहर थानाध्यक्ष जानपाल सिंह ने बताया कि शहर में ईडी की टीम द्वारा दबिश करने की उनके पास कोई सूचना नहीं है। यह दूसरा मामला है कि जब जिले में इस तरह के मामले को लेकर ईडी ने दबिश दी है।
विज्ञापन

विगत दिवस ही इस्माईलाबाद में भी मुकुल मुंजाल एजेंट के घर पर ईडी ने दबिश दी थी और 16 घंटे तक जांच पड़ताल की थी, लेकिन जिस एजेंट के लिए दबिश दी गई वह पहले से ही विदेश में बैठा है। बताया जा रहा है कि टीम उसके मकान से कई बक्सों में दस्तावेज एकत्रित करके अपने साथ लेकर गई है। उधर चर्चा रही कि डंकी रास्ते से विदेश भेजने वाले कुछ एजेंटों को इस कार्रवाई का पता चला तो वह शहर छोड़कर कहीं दूसरी जगह चले गए वहीं परिजन भी उनसे संपर्क नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed