फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ED raids house of agent who sends people abroad

Kurukshetra News: ईडी ने विदेश भेजने वाले एजेंट के घर मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
ED raids house of agent who sends people abroad
पिहोवा। मॉडल टाउन में एजेंट के घर बाहर ईडी की कार्रवाई के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मी। वायरल वीडिय
पिहोवा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरवार को शहर में एक ट्रैवल एजेंट के ठिकानों पर छापा मारा। निदेशालय की टीमों ने मॉडल टाउन स्थित एजेंट के आवास के अलावा कुरुक्षेत्र रोड व गुरुद्वारा रोड पर उसके कार्यालयों की भी तलाशी ली।
विज्ञापन

यह कार्रवाई अवैध रूप से विदेश भेजने (डंकी रूट) के मामलों से संबंधित होने की चर्चा रही। आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी उजागर नहीं की गई। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। सुबह करीब नौ बजे ईडी की टीमें पुलिस बल के साथ निजी वाहनों में पहुंची। मॉडल टाउन वाले घर पर पहुंचते ही टीम ने दरवाजे अंदर से बंद कर दिए और बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए। किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन को कार्रवाई की सूचना तो दी गई लेकिन उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया। अब तक ईडी ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। वहीं एजेंट के भी किसी परिजन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एजेंट विशाल चावला का नेटवर्क प्रदेश के साथ-साथ पंजाब तक फैला हुआ है। वह कई लोगों को विदेश भेज चुका है। पिछले महीने उसके घर में चोरी की घटना हुई थी जिसमें चोर दरवाजा तोड़कर करीब पांच लाख रुपये नकद, विदेशी मुद्रा व आभूषण चुराकर भाग गए थे। उस मामले की जांच पुलिस कर रही है। छापा मारने से पहले एजेंट के भागने की भी आशंका जताई जा रही है।
लगभग पांच माह पहले ईडी ने पिहोवा व इस्माईलाबाद क्षेत्र के दो अन्य एजेंटों के ठिकानों पर भी छापे मारे थे। उन पर लोगों को अवैध डंकी रूट से अमेरिका और अन्य देशों में भेजने का संदेह था। इस वर्ष फरवरी से नवंबर के बीच जिले के कई युवक अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे हैं।

आशंका है कि ईडी अमेरिका भेजने के बदले वसूली गई राशि व संबंधित लेन-देन की जांच कर रही है।
डंकी रूट के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार भी सतर्क हो गई है। सरकार ने ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए जिलों में अतिरिक्त उपायुक्तों को नामित किया है। ईडी अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया है।

पिहोवा। मॉडल टाउन में एजेंट के घर बाहर ईडी की कार्रवाई के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मी। वायरल वीडिय

पिहोवा। मॉडल टाउन में एजेंट के घर बाहर ईडी की कार्रवाई के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मी। वायरल वीडिय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed