{"_id":"570aa2484f1c1b896fc810cc","slug":"earth-quake-in-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में आएं भूकंप के झटके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में आएं भूकंप के झटके
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
भूकंप के झटके
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में रविवार शाम 4 बजकर 2 मिनट पर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे शहरवासी अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में कार्य कर रहे लोग बाहर सड़क पर आ गए। भूकंप आने से शहरवासियों में दहशत का माहौल बन गया।
धर्मनगरी में रविवार शाम 4 बजकर 2 मिनट पर तीन बार भूकंप के झटके आएं। जिससे पूरे जिले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शहरवासियों की मानें तो रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण सभी आराम कर रहे थे। तभी शाम 4 बजे अचानक धरती हिलने लगी। इससे घरों में रखा सामान भी हिलने लगा। जिसके बाद शहरवासी अपने घरों से बाहर खुले स्थान पर चले गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई जा रही है और जिला में भूकंप से किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं भूकंप आने के बाद शहरवासियों ने अपने परिजनों व रिश्तेदारों को फोन कर कुशलक्षेम जाना। शाम से देर रात तक शहरवासियों के बीच भूकंप को लेकर चर्चाओं का दौर रहा।