फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Earrings of elderly woman sitting outside the house snatched, case registered

घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां छीनी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Earrings of elderly woman sitting outside the house snatched, case registered
पिहोवा। मॉडल टाउन में एक युवक ने घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला के कान की बाली छीन ली। वारदात से पहले युवक ने बाइक पर रेकी की। यह वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक घर के बाहर बैठी 80 साल की महिला के पास आया और फिर अचानक कान से बालियां खींचकर फरार हो गया। इसमें बुजुर्ग महिला जख्मी भी हो गई। घटना से आसपास के लोग सहमे हुए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस को दी अपनी शिकायत में विजय गर्ग वासी मॉडल टाउन ने कहा कि उसकी मां की उम्र करीब 80 साल है। 28 अप्रैल शाम करीब सात बजे उसकी मां घर के बाहर बैठी हुई थी। अचानक एक युवक उसके पास आया और बातचीत करते-करते उसके बाएं कान की बाली खींचकर फरार हो गया। इससे उनके कान से खून बहने लगा। शोर मचाने वह घर से बाहर आया और अपनी मां की मरहम पट्टी कराई। वारदात से पहले आरोपी युवक ने रेकी थी। तीन युवक एक बाइक पर उनकी गली के चक्कर लगा रहे थे। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बाइक चालक युवकों की पहचान हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed