फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   E-rickshaw and car overturned after collision, youth died

Kurukshetra News: टक्कर के बाद पलटी ई-रिक्शा और कार, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw and car overturned after collision, youth died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव बिलोचपुरा अड्डे के नजदीक पीर की मजार के पास एक वर्ना कार ने ई-रिक्शा के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा और कार पलट गई। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त संदीप कुमार (23) निवासी टिकरी के रूप में हुई। संदीप रंग-रोगन करने का काम करता था। संदीप बीच रास्ते से ई-रिक्शा में पिहोवा जाने के लिए सवार हुआ था।थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में ई-रिक्शा चालक गुरदीप सिंह निवासी लाडवा फार्म (मुर्तजापुर) ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे वह लाडवा फार्म से गुरमेल कौर व उसके दो बच्चों को लेकर पिहोवा जा रहा था। कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर पहुंचा तो एक युवक भी ई-रिक्शा में सवार हो गया। बातचीत में युवक ने अपना नाम संदीप बताया था। अभी वह लोग पीर की मजार पर पहुंचे तो एक वर्ना कार ने उसकी ई-रिक्शा के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गई और कार पलट गई। ई-रिक्शा एक बार पटल कर तुरंत सीधी हो गई। इस हादसे के दौरान संदीप बेहोश हो गया, जबकि उसे, महिला गुरमेल कौर व दोनों बच्चे को मामूली चोटें लगी। आसपास के लोगों ने उनको निजी अस्पताल भर्ती कराया। यहां से संदीप को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, मगर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। गुरदीप ने बताया कि कार से दो युवक बाहर निकले, जिसमें चालक ने कहा कि मेरी गाड़ी ज्यादा तेज थी, जो मेरे से कंट्रोल नहीं हुई। पुलिस ने आरोपी चालक की गाड़ी को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed