फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   E-buses come to a halt, trip frequency drops, passengers face inconvenience

Kurukshetra News: ई-बसों के पहिए थमे, फेरे घटे, यात्री परेशान

Fri, 23 Oct 2026 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Oct 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
E-buses come to a halt, trip frequency drops, passengers face inconvenience
कुरुक्षेत्र। रोडवेज वर्कशॉप में चार्जिंग के लिए खड़ी इले​​क्ट्रिक बसें। संवाद - फोटो : मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम
कुरुक्षेत्र। बिजली कट का असर रोडवेज की व्यवस्था पर भी पड़ा। इलेक्ट्रिक बसों की बैटरी डाउन होने से वीरवार को शहर आसपास के कस्बों को जाने वाली बसों का संचालन प्रभावित रहा। 10 बसों के फेरे प्रभावित होने से यात्री परेशान दिखे। कोई ई-बस के इंतजार में खड़ा रहा तो किसी को गंतव्य तक पहुंचने के लिए साधारण बस का सहारा लेना पड़ा। उधर चार्जिंग की व्यवस्था बनाने में रोडवेज महकमा दिनभर जुटा रहा, लेकिन नए बस अड्डे पर बिजली की समस्या ने अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ाए रखीं।
विज्ञापन


ई-बसों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से शहर के भीतर चलने वाली बसों के साथ आसपास के कस्बों और दूसरे जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। लंबे इंतजार के बाद जब साधारण बसें पहुंचीं तो उनमें सफर कर यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इससे यात्रियों का समय बर्बाद हुआ और उन्हें अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े।
विज्ञापन


ऐसे में बसों को दोबारा सड़क पर उतारने के लिए रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों को चार्जिंग की व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। नए बस अड्डे पर बिजली उपलब्ध नहीं होने से स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रही। बैटरी डाउन होने के कारण ई-रिक्शा के पहिए भी थमने की जानकारी सामने आई। यात्री अंकुल, विश्वास, गरिमा, निक्की, सविता, चेता सिंह ने कहा कि कम और वैकल्पिक साधनों के लिए भटकना पड़ा। बसों के साथ बैटरी चार्ज नहीं होने से उन्हें ई-रिक्शा मिलने में भी परेशानी हुई। ई-बसों की चार्जिंग संबधी और संचालन प्रभावित होने बारे जब यातायात प्रबंधक पवन कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। वहीं महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने परेशानी का जल्द हल निकालने की बात कही। वहीं उपायुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि रोडवेज डिपो के आसपास लगते फीडर से आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास कराया जाएगा। बसों के संचालन में दिक्कत को ठीक करने के लिए महाप्रबंधक समिंदर सिंह से बात कर पर्याप्त व्यवस्था बनाई जाएगी। संवाद

कुरुक्षेत्र। रोडवेज वर्कशॉप में चार्जिंग के लिए खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद

कुरुक्षेत्र। रोडवेज वर्कशॉप में चार्जिंग के लिए खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद- फोटो : मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

कुरुक्षेत्र। रोडवेज वर्कशॉप में चार्जिंग के लिए खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद

कुरुक्षेत्र। रोडवेज वर्कशॉप में चार्जिंग के लिए खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद- फोटो : मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed