फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Duty will have to be done honestly: Jyoti

ईमानदारी से करनी होगी ड्यूटी : ज्योति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Duty will have to be done honestly: Jyoti
कुरुक्षेत्र। हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ज्योति बैंदा ने कहा कि एचपीएससी की परीक्षा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना होगा। इस परीक्षा के लिए किसी भी स्तर पर जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने शुक्रवार को देर शाम परीक्षा के प्रबंधों के लिए अधिकारियों की एक बैठक ली। उन्होंने एडीसी विवेक आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक सहित अन्य अधिकारियों से जिले में 26 अप्रैल को 26 परीक्षा केंद्रों में किए गए प्रबंधों के बारे में फीडबैक ली है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे पूर्ण रूप से कार्यशील स्थिति में हों और उनकी सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था और निकासी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध हों। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएं और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। फ्लाइंग स्क्वायड टीमें पूरी तरह सक्रिय रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए ताकि परीक्षार्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। परीक्षार्थियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए और सभी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। इस मौके पर एचपीएससी के अधीक्षक अनिल कुमार, विशाल जोशी, पितांबर शर्मा, शिखर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed