फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   During inspection only 20 CCTV cameras were found to be in working condition

Kurukshetra News: निरीक्षण में महज 20 सीसीटीवी मिले दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
During inspection only 20 CCTV cameras were found to be in working condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर में ट्रैफिक, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए अधिकतर सीसीटीवी बंद हैं। 200 से ज्यादा कैमरों में से महज 20 ही सही से काम कर रहे हैं।
जिला सचिवालय स्थित कंट्रोल रूम में बुधवार को उपायुक्त नेहा सिंह ने निरीक्षण किया तो वह भी यह देख दंग रह गईं। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सभी कैमरे दुरुस्त कराए जाने के सख्त आदेश दिए और कहा कि इसमें लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रैफिक, कानून व्यवस्था के साथ-साथ अब स्वच्छता पर भी सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। इनका उल्लंघन करने वालों पर कैमरों के जरिए कानूनी कार्रवाई करने के अलावा भारी भरकम जुर्माना भी किया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि सीसीटीवी के ठीक होने के बाद शहर की स्वच्छता पर नजर रखी जाएगी। नगर परिषद के अधिकारियों को पूर्णतया मुस्तैद रहने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी से जहां कानून व्यवस्था बनाएं रखने पर नजर रखी जाएगी वहीं शहर में बिना हेलमेट पहने, तेज रफ्तार से चलाने वाले वाहन चालकों अन्य ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के ऑनलाइन चालान भी किए जाएंगे। इनका कंट्रोल रूम लघु सचिवालय में होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

सभी मिलकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत सर्वेक्षण का कार्य भी किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
वहीं डीएमसी सतेन्द्र सिवाच का कहना है कि शहर में 200 से ज्यादा सीसीटीवी को ठीक कर दिया गया है। इन कैमरों को फाइबर तार के माध्यम से कंट्रोल रूम के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed