फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Durgashtami Jagran celebrated with great fanfare at Shri Devikup Bhadrakali Temple

Kurukshetra News: श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में दुर्गाष्टमी जागरण की भव्य धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Durgashtami Jagran celebrated with great fanfare at Shri Devikup Bhadrakali Temple
कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में नवरात्रि महापर्व के अवसर पर दुर्गाष्टमी जागरण का आयोजन अद्भुत भव्यता के साथ हुआ। मां भद्रकाली के दरबार में भक्तों की हजारों की भीड़ उमड़ी और पूरा पंडाल श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

उन्होंने पंचामृत पूजन के बाद मां भद्रकाली की महाआरती को सार्वजनिक रूप से लॉन्च किया। इस नई आरती को सुनते ही पूरा पंडाल मंत्रमुग्ध हो उठा और भक्तजन भक्ति की धुन में खो गए। पंडाल को छह अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित किया गया और जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गईं ताकि कोई भी भक्त मां के जागरण से वंचित न रहे।
विज्ञापन


पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मां के 52 लाडले परिवारों को लाल शक्ति चुनरी और मंगल कलश प्रदान किए। इसके साथ ही 52 शक्तिपीठों की प्रतीकस्वरूप पावन ज्योतियों का प्रज्ज्वलन भी हुआ जिसमें पूरा वातावरण मां के जयकारों से गूंज उठा। जागरण की शुरुआत भारत माता पूजन और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद आकाश में तिरंगे के रंगों से सजे गुब्बारे छोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर रंजना नेब ने अष्ट महाकाली की भव्य झांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। उनकी ओर से प्रस्तुत महाभारत झांकी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य आकर्षण पंडित सतपाल के सुपुत्र स्नेहिल शर्मा की ओर से लिखित नई महाआरती का गायन रहा। जैसे ही सभी भक्तों ने हाथों में पंचदीप पत्र और ज्योत धारण की, पूरा पंडाल जगमग तारों सा आलोकित प्रतीत हुआ। महाआरती तैयार करने वाली टीम में म्यूजिक डायरेक्टर डॉ. अमित जोशी, गायक लवली रामपाल, एमजी रिकॉर्ड्स से नीतू शर्मा और वीडियो डायरेक्टर राजू मलिकपुर को विशेष सम्मानित किया गया।

जागरण के दौरान नवदुर्गा महापूजन हुआ जिसमें नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन किया गया। जागरण की समापन आरती सुबह पांच बजे तारा रानी कथा के बाद संपन्न हुई। इसके बाद मंगला आरती, दुर्गा चालीसा और दुर्गा स्तोत्र पाठ किया गया। जागरण समापन के बाद मां की ज्योति और प्रतिमा को पुनः गर्भगृह में स्थापित किया। मुख्य पुजारिन शिमला देवी ने सभी सेवादारों को 56 भोग प्रसाद वितरित किया।
पंडाल में इत्र का छिड़काव हुआ और हजारों भक्तों ने फेसबुक, यूट्यूब और फास्टवे चैनल के माध्यम से इस अद्भुत दृश्य का आनंद लिया। पूरे जागरण में आस्था, उत्साह और सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां भद्रकाली के जयकारों, भजनों, झांकियों और महाआरती की आलोकित छटा ने श्रद्धालुओं को अविस्मरणीय अनुभव दिया।

रोशन प्रिंस और हर्ष सिकंदर ने मां के भजनों की प्रस्तुति से मोहा मन
सुप्रसिद्ध गायक रोशन प्रिंस ने दूसरी बार मां के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने भोला भंडारी, सानु बुला ले दरबार महारानी, मेरी माई दी लाल चुनरी जैसे भजनों से समा बांधा। सारेगामापा लिटिल चैंप विजेता हर्ष सिकंदर ने भी अपनी मधुर आवाज से मां के चरणों में नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed