{"_id":"6748cd91c40c4b17eb09e095","slug":"due-to-gita-mahotsav-the-city-council-showed-strictness-and-removed-temporary-shops-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-127566-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गीता महोत्सव के चलते नगर परिषद ने दिखाई सख्ती, हटाई अस्थाई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गीता महोत्सव के चलते नगर परिषद ने दिखाई सख्ती, हटाई अस्थाई दुकानें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव शुरू होने के साथ ही नगर परिषद प्रशासन ने ब्रह्मसरोवर के आसपास कड़ी निगरानी भी शुरू कर दी है। ऐसे में पहले ही दिन नप कर्मियों ने अर्जुन चौक से मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर की ओर जाने वाली सड़क किनारे मेला ग्राउंड के समीप से कई अस्थाई दुकानें हटाई, जिससे दुकानें लगाने वाले लोगों में हड़बड़ी सी मची रही तो वे न्याय की गुहार भी लगाते रहे।
जहां नप कर्मियों ने कईं रेहड़ी व अन्य दुकानों से सामान जब्त किया तो वहीं कई को मौके से हटाकर दूर कर दिया, जिसके साथ ही दुकान लगाने वाले लोगों को चेतावनी भी दी। ये सभी दुकानें खाने-पीने के अलावा अन्य सामान की भी थी।
जहां नप कर्मी यहां दुकानें लगाने को लेकर कोई अनुमति न लेने का हवाला देते रहे तो वहीं दुकान लगाने वाले लोग गुहार लगाते हुए कहते रहे कि उनके पास फीस आदि भरने के लिए पैसे नहीं है। किसी तरह कुछ सामान खरीदकर वे दुकान लगा रहे हैं और इनके जरिये ही वे अपना पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन
वहीं अधिकारियों का कहना है कि ब्रह्मसरोवर के आस-पास कुछ अनजान लोगों द्वारा रेहड़ी लगाने की शिकायत आई थी।