फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Due to farmer movement, Railways got hit with lakhs of rupees

Kurukshetra News: किसान आंदोलन के चलते रेलवे को लगा लाखों का फटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Due to farmer movement, Railways got hit with lakhs of rupees
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करते यात्री।संवाद
कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन के चलते तीसरे दिन भी 14 रेलगाड़ियां रद्द रही, जबकि चार रेलगाड़ियों के रूट बदले गए। स्टेशन पर पहुंचे यात्री दिनभर भटकते नजर आए। रेल यातायात प्रभावित होने के चलते अब तक कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को लाखों का फटका लग चुका है। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से हर रोज साढ़े 11 हजार लोगों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन अब रेलगाड़ियों के रद्द और डायवर्ट होने से यात्रियों में भी कमी देखी जाने लगी है। अब पंजाब के राजपुरा, सरहिंद सहित कई अन्य शहरों को जाने के लिए यात्रियों रेलगाड़ियों की बजाय बसों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन





सुबह से कर रहा इंतजार : बैजनाथ मुखिया
यात्री बैजनाथ मुखिया का कहना है कि वे कटिहार के लिए सफर करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे है, लेकिन सुबह से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली जाने के लिए कोई भी रेलगाड़ी नहीं मिल पाई, जिससे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब तो कल ही कटियार के लिए सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन



किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है, जिसके चलते स्टेशन पर अब यात्रियों में भी कमी देखी जा रही है। हर रोज स्टेशन पर साढ़े 11 हजार यात्रियों का आना जाना लगा रहता था लेकिन अब यात्रियों में कमी देखी जा रही है।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करते यात्री।संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करते यात्री।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed