फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Due to change in weather, farmers are preparing fields for paddy

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव के आसार, किसान धान के लिए खेत कर रहे तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, farmers are preparing fields for paddy
कुरुक्षेत्र। पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, कभी बादल छा रहे है तो कभी तेज धूप भी खिल रही है। इस कारण तापमान में कमी बनी हुई है, जिससे लोगों को लू से राहत मिली हुई है। हालांकि उमस भरी गर्मी का कहर अभी जारी है। उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, कूलरों का सहारा ले रहे हैं। रविवार को सुबह मौसम सुहावना रहा। जबकि दिन में कभी धूप व कभी बादल छा गए। सुबह के समय जहां तापमान 30 डिग्री रहा तो वहीं दोपहर को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं धान की रोपाई का काम भी अब जोर पकड़ने लगा है, जिसके चलते खेतों में हर ओर धान की रोपाई की जा रही है। धान की रोपाई के लिए किसान खेतों को तैयार करने में जुटे हुए हैं। हालांकि धान की फसल की रोपाई 15 जून से शुरू हो चुकी थी, लेकिन अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है, जिससे धान की रोपाई में पानी की जरूरत भी बढ़ गई है। किसान बारिश होने की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन


कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि अगले एक दो दिन में मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। मौसम में बदलाव होते ही बारिश होगी। इसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं बारिश धान की रोपाई कर रहे किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। धान की फसल की रोपाई 15 जून से शुरू हो चुकी है और अब धान के लिए ज्यादा पानी की जरूरत पड़ रही है, ऐसे में बारिश होने पर धान की फसल को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed