फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DTP team removed construction done in two illegal colonies

Kurukshetra News: डीटीपी की टीम ने दो अवैध कॉलोनी में किए निर्माण को हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
DTP team removed construction done in two illegal colonies
लाडवा। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शहर में दो जगहों पर अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। 6.5 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। डीटीपी विक्रम कुमार ने कहा कि डयूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ चार एकड़ की अवैध कॉलोनी में बनी सड़कें, सीवरेज और मैनहोल और दो एकड़ में बन रही व्यावसायिक कॉलोनी की सड़कें, सीवरेज, मैनहोल, छह शोरूम और गेट के अवैध निर्माण को हटाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग के पास 4.5 एकड़ और दो एकड़ में पनप रही दो अवैध कॉलोनियों के पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed