फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DTP team opened fire on two illegal colonies in village Ban

Kurukshetra News: डीटीपी की टीम ने गांव बन में दो अवैध कॉलोनी में चलाया पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
DTP team opened fire on two illegal colonies in village Ban
लाडवा। अवैध निर्माण को नष्ट करती जेसीबी।
लाडवा। जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा गांव बन में दो अवैध कॉलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई, जिस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। तीन एकड़ व 2.2 एकड़ में पनप रही इन कॉलोनियों में कच्ची सडक़ों, एक दुकान, डीपीसी व कंट्रोल एरिया में एक अवैध निर्माण को हटाया गया। जिला नगर योजनाकार अशोक गर्ग ने कहा कि विभाग के पास राजस्व संपदा गांव बन में दो अवैध कॉलोनियों के पनपने की शिकायत आई थी जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि सस्ते प्लाटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर प्लाट न खरीदें और न ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य करें। इतना ही नहीं जमीन की खरीद करने से पहले डीटीपी कार्यालय से कॉलोनी की वैधता और अवैधता की जानकारी प्राप्त कर लें। सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी रजिस्ट्री करने से पहले सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। यदि कोई व्यक्ति अवैध काॅलोनियों में कोई प्लॉट खरीदता है तो उसके विरुद्ध भी डीटीपी कार्यालय द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और जिसमें 50 हजार का जुर्माना व तीन साल की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed