फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DSP Nirmal Singh visited village Sarasa

Kurukshetra News: डीएसपी निर्मल सिंह ने किया गांव सारसा का दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
DSP Nirmal Singh visited village Sarasa
कुरुक्षेत्र। बैठक के बाद ग्रामीणों के साथ डीएसपी निर्मल सिंह। पीआरओ
पिहोवा। डीएसपी निर्मल सिंह लंबे समय से क्षेत्र के गांवों का दौरा करके क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने की जद्दोजहद कर रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को डीएसपी ने सारसा गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ गांव में नशे की रोकथाम व नशा मुक्त बनाने के लिए मंथन किया। इस दौरान डीएसपी ने ग्रामीणों की पुलिस से जुड़ी समस्याओं को सुना व थाना प्रबंधकों को मौके पर निपटान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएसपी ने ग्रामीण युवाओं से नशे से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बैठक में मौजूद व्यक्तियों को कहा कि यदि आपके गांव में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। डीएसपी ने गांव के नौजवानों और बच्चों को नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस दौरान सरपंच, पंचायत सदस्य सहित गांव के मौजिज व्यक्तियों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed