फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drug smugglers will not be spared under any circumstances

Kurukshetra News: नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Drug smugglers will not be spared under any circumstances
कुरुक्षेत्र। पुलिस अ​धिकारियों के साथ बैठक करते हुए एसपी एसएस भौरिया।
कुरुक्षेत्र। नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इन पर शिकंजा कसने के लिए हर समय अलर्ट रहना होगा। यही नहीं अवैध शराब बेचने वाले लोगों पर विशेष नजर रखनी होगी और आरोपी पर तत्काल कार्रवाई की जाए। ये निर्देश एसपी एसएस भौरिया ने दिए। उक्त निर्देश उन्होंने मंगलवार को अधीनस्थों के साथ बैठक करने के दौरान दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सभी जांच अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को ईमानदारी व लगन से कर्तव्य का निर्वहन करने व आमजन को शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आपराधिक वारदात को रोकने के लिए अपने-अपने एरिया में ज्यादा से ज्यादा पुलिस की गश्त बढ़ाने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने आदेश देते हुए कहा कि जिले में चोरी, आर्म्स एक्ट अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट, छीनाझपटी व धोखाधड़ी जैसी घटनाओं के अपराधियों को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों को विशेष हिदायत दी कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाकर नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के सख्त करवाई की जाए। धर्मनगरी में अवैध शराब की बिक्री बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा मोबाइल नंबर 74969-85327 जारी किया गया है, जिस पर नशा बेचने वालों के बारे में सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई नशे का आदी व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है तो वह भी इस नंबर पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभी डीएसपी, सभी थाना प्रभारी, प्रभारी अपराध शाखा-1 व 2, एएनसी इंचार्ज, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल, शिकायत शाखा प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीन कौर, ओएसआई सुभाष चंद, आरडब्लू सुल्तान सिंह व स्टेनो रोबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed