फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drug business flourishing even after attaching the property of drug smugglers in Dharmanagari

धर्मनगरी में नशा तस्करों की संपत्ति अटैच के बाद भी पनप रहा नशे का धंधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Drug business flourishing even after attaching the property of drug smugglers in Dharmanagari
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में नशा और नशा तस्करी का धंधा खूब पनप रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पुलिस प्रयासरत है। पुलिस नशे के धंधे में लिप्त तस्करों की संपत्ति भी अटैच करने लगी है, मगर इस धंधे में लिप्त तस्करों पर कोई खास प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं जिला पुलिस प्रशासन नशे की रोकथाम के लिए आमजन से मदद की गुहार भी लगा रही है। इस साल एक जनवरी से 31 मार्च तक जिला पुलिस ने नशीली वस्तु अधिनियम के तहत 576 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में पुलिस ने 624 लोगों गिरफ्तार करके कारागार भेजा है।
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ भी पुलिस का अभियान चलाकर नशे की चेन को तोड़ने का काम किया है। एक जनवरी से 31 मार्च तीन महीने तक पुलिस ने नशीली वस्तु अधिनियम के तहत 62 मामले दर्ज किए हैं। इस मामलों में पुलिस ने 95 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने आठ किलो 320 ग्राम अफीम, 357 ग्राम चरस, 351 ग्राम 93 मिलीग्राम स्मैक, 77 किलो 912 ग्राम चूरापोस्त, 63 किलो 235 ग्राम गांजा पत्ती, 42 ग्राम हेरोइन तथा 1740 नशीली गोलियों को बरामद किया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर नकेल कसते हुए जिला पुलिस ने 384 मामले दर्ज करके 391 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 4676 बोतल ठेका शराब देसी, 190 बोतल अवैध शराब, 496 बोतल अंग्रेजी शराब, 196 बोतल बीयर तथा 905 लीटर लाहन बरामद किया। इसके अलावा जुआ अधिनियम के तहत 130 मामले दर्ज करके 138 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो लाख 96 हजार 810 रुपये की राशि जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहेगी पुलिस की कार्रवाई : डॉ. अंशु सिंगला
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। एंटी नारकोटिक्स सेल, सीआईए-एक, सीआईए-दो, सभी चौकी प्रभारी व थाना प्रबंधकों को क्षेत्र से नशे के धंधे में लिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए आदेश दिए गए हैं। इसमें आम जन का सहयोग भी जरूरी है। आमजन के सहयोग के बिना पुलिस अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed