फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drivers will be able to fill oil in their vehicles at the jail filling station, the country's first self-service machine will be installed

Kurukshetra News: जेल फिलिंग स्टेशन पर चालक खुद भर सकेंगे अपने वाहन में तेल, लगेगी देश की पहली सेल्फ सर्विस मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Drivers will be able to fill oil in their vehicles at the jail filling station, the country's first self-service machine will be installed
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते जेलअधीक्षक सोमनाथ जगत।
कुरुक्षेत्र। एक साल पहले शुरू किए गए जेल फिलिंग स्टेशन पर अब चालक खुद ही अपने वाहन में पेट्रोल व डीजल भर सकेंगे। सेल्समेन की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए देश की पहली सेल्फ सर्विस मशीन अगले करीब एक माह में लगाई जा रही है, जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

वाहन चालक स्वयं पेट्रोल पंप पर जाकर अपने डिजिटल कार्ड के माध्यम से अपने वाहन में तेल डाल सकेंगे। इस सेवा के शुरु होने से जेल फिलिंग स्टेशन हाइटेक फिलिंग स्टेशन की श्रेणी में शुमार हो जाएगा। यही नहीं अगले कुछ माह में उपभोक्ताओं को यहां सीएनजी गैस के साथ-साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट भी मिलेगा। इसके लिए भी सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने वीरवार को सेक्टर 13 में समाज सेवी पंकज अरोड़ा के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी। जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल फिलिंग स्टेशन 31 मई 2022 को शुरू किया गया था। इस पंप के एक वर्ष पूरे होने पर 31 मई को जेल महानिदेशक ने बाकायदा पंप का अवलोकन किया और तमाम व्यवस्थाओं और सुविधाओं का आकलन भी किया। इस दौरान इंडियन ऑयल कंपनी के आलाधिकारी भी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने केक काटकर जेल फिलिंग स्टेशन के एक वर्ष पूरा होने की खुशियों मनाईं। इस दौरान इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारियों ने जेल महानिदेशक को बताया कि जेल फिलिंग स्टेशन हरियाणा का सबसे अच्छा पेट्रोल पंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिलिंग स्टेशन की सेल 15 लाख रुपये प्रतिदिन से ज्यादा है। यही नहीं यहां सुविधाओं व व्यवस्थाओं के चलते ही सीएनजी गैस की सुविधा भी उपभोक्ताओं को मिल जाएगी। यही नहीं दिन-रात पंक्चर लगाने और हवा रिफिल करने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला कारागार के कारखाने में पंप का संचालन करने से संबंधित प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। यहां पर आसपास की जेलों के बंदियों को पंप संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जल्द शुरू होगी मोबाइल डीजल पंपिंग सुविधा
जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल फिलिंग स्टेशन पर जल्द ही मोबाइल डीजल पंपिंग वाहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस सेवा के जरिए सरकारी विभागों के जनरेटर, वाहनों तथा निजी संस्थानों में भी उनके द्वार पर जाकर डीजल उपलब्ध करवाने का काम किया जाएगा। इस वाहन की क्षमता तीन हजार लीटर की होगी। यह सेवा देने वाला भी पहला पेट्रोल पंप होगा।


फिलिंग स्टेशन पर खुलेगा आउटलेट
जेल अधीक्षक ने कहा कि फिलिंग स्टेशन पर जल्द ही विदेशों की तर्ज पर एक आउटलेट खोला जाएगा। इस सेवा को शुरू करने के लिए जेल महानिदेशक ने हरी झंडी दे दी है। इस पर हर रोज दिन-रात खाने-पीने की वस्तुएं उपभोक्ताओं को मिल पाएंगी।

कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते जेलअधीक्षक सोमनाथ जगत।

कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते जेलअधीक्षक सोमनाथ जगत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed