फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Driver molested woman posted in agriculture department, nominated

Kurukshetra News: कृषि विभाग में तैनात महिला से चालक ने की छेड़खानी, नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Driver molested woman posted in agriculture department, nominated
- आरोपी हुआ फरार, पुलिस ने शुरू की जांच तो विभाग ने भी गठित की कमेटी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में कार्यरत एक महिला के साथ विभाग के ही एक कर्मी द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी सतीश वासी रतगल फरार चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 ए और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं विभाग ने भी मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन का किया है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
थाना शहर थानेसर के अंतर्गत सेक्टर-सात पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत में महिला ने कहा कि वह कृषि विभाग में कार्यरत है। उसकी ड्यूटी विभाग के स्थानीय कार्यालय में लगी हुई है। इसी कार्यालय में आरोपी सतीश बतौर चालक तैनात है। एक अगस्त को वह अपने कार्यालय में काम कर रही थी। दोपहर के भोजन का समय होने के कारण अन्य स्टाफ खाना खाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान करीब सवा एक बजे आरोपी सतीश उसके कमरे में घुस आया। उसने आते ही उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला के आरोप है कि पहले वह कार्यालय में आते-जाते उसका पीछा करता था। वह काम के दौरान कमरे आकर उसे घूरता रहता था। इस पर उसने आरोपी को कई बार चेतावनी भी दी थी। अब घटना के बाद पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच : रमनदीप
सेक्टर-सात पुलिस चौकी की प्रभारी रमनदीप कौर ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी कर रही जांच, रिपोर्ट के बाद होगी आगामी कार्रवाई : डॉ मील
विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप मील ने बताया कि मामले की छानबीन के लिए एक विभागीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed