फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Driver killed, three injured in two bike collision

Kurukshetra News: दो बाइक की भिड़ंत में चालक की मौत, तीन जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Driver killed, three injured in two bike collision
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर गांव धुराला के पास दो बाइक की भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। मृतक की शिनाख्त अश्वनी कुमार (30) निवासी गुरु नानक दरबार झांसा के रूप में हुई। अश्विनी जगराते करता था।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में आशीष कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात वह यमुनानगर से अपनी निजी कंपनी से ड्यूटी करके वापस बस से कुरुक्षेत्र आ गया था। यहां से बाइक लेकर अपने घर लौट रहा था। पुराने बस अड्डा के पास उसका भाई अश्वनी अपनी बाइक पर मिला, जिसकी बाइक पर उसके गांव का ही राजू बैठा हुआ था। दोनों किसी काम से कुरुक्षेत्र आए थे। कुछ देर बातचीत करने के बाद वह अपनी-अपनी बाइक पर घर की ओर चल दिए। झांसा रोड पर गांव धुराला के पास पहुंचे तो उसके आगे चल रहे भाई की बाइक को सामने से आए अन्य बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक पर सवार चार लोग सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। एंबुलेंस की मदद से दुर्घटना में जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया, वहीं इसमें राजू पंडित, आरोपी चालक मंगू और अन्य व्यक्ति जख्मी हुए। पुलिस ने बाइक चालक मंगू के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed