फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Driver dies after being crushed under tire of canter

Kurukshetra News: कैंटर के टायर के नीचे दबने से चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being crushed under tire of canter
पिपली। जीटी रोड पर कैंटर के नीचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे कैंटर की टक्कर लगने के कारण चालक नीचे फंस गया था। मृतक की शिनाख्त अमरनाथ 30 निवासी लोहारा जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में शम्मी निवासी रामनगर करनाल ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब चार बजे अपनी बाइक पर किसी काम से अंबाला जा रहा था। आधे घंटे बाद वह जीटी रोड पर उमरी पुल के पास पहुंचा तो पहली लाइन में एक कैंटर खड़ा था, जिसका चालक जैक लगाकर अगला टायर बदल रहा था। गौर से देखने पर पता चला कि यह चालक उसके जीजा का भाई अमरनाथ है। वह उसकी मदद के लिए वहां खड़ा हो गया। इसी दौरान करनाल की तरफ से आए कैंटर चालक ने उसके जीजा के भाई के कैंटर के पीछे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कैंटर के नीचे लगा जैक गिर गया और अमरनाथ टायर के नीचे फंस गया।
विज्ञापन

उसने बड़ी मुश्किल से अमरनाथ को टायर के नीचे से निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुचांया। यहां चिकित्सकों ने जांच करके अमरनाथ को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed