फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Driver, cleaner arrested including five quintal 15 kg sawdust, Kurukshetra

पांच क्विंटल 15 किलो चूरापोस्त समेत चालक, क्लीनर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Driver, cleaner arrested including five quintal 15 kg sawdust, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो की टीम ने कैंटर में छिपाकर पंजाब में सप्लाई करने के लिए चूरा पोस्त लेकर जा रहे चालक व क्लीनर को काबू किया है। उनके कब्जे से 13 कट्टों में पांच क्विंटल 15 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह वासी गांव बजरुड जिला रोपड़ पंजाब व चरणजीत सिंह वासी माजरा जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को अदालत में पेश करके आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने पत्रकारों को बताया कि सीआईए-दो की टीम पिपली चौक पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम सिंह के पास कैंटर है। चरणजीत सिंह उसके साथ बतौर क्लीनर काम करता है। वह दोनों कैंटर में सामान लोड करके मध्य प्रदेश, राजस्थान व महाराष्ट्र जाते रहते हैं। लौटते समय कैंटर में अपने साथ काफी मात्रा में नशीला पदार्थ आते हैं। इसे वह पंजाब व हिमाचल प्रदेश में अच्छी कीमत पर बेच कर मुनाफा कमाते हैं।
विज्ञापन

वह अकैंटर में सामान के साथ काफी मात्रा में चूरा पोस्त लेकर मध्यप्रदेश से आ रहे हैं। कुछ देर बाद वह करनाल की तरफ से पिपली हाईवे से होते हुए पंजाब जाएंगे। अगर जीटी रोड पर प्रतापगढ़ मोड़ के पास नाकाबंदी की जाए तो आरोपियों को चूरा पोस्त के साथ काबू किया जा सकता है। सूचना पाकर टीम ने नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक कैंटर आता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर पुलिस टीम ने कैंटर को रुकवाकर उचालक व क्लीनर से पूछताछ की। तलाशी लेने पर कैंटर में रखे काले रंग के 13 कट्टों में भरा चूरापोस्त बरामद हुआ, जिसका वजन पांच क्विंटल 15 किलोग्राम निकला। थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी प्रेम सिंह व चरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत के आदेश से आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed