{"_id":"6830d3f10079b37b9b0465a1","slug":"drinking-water-problem-in-ward-one-of-gandhi-nagar-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-136133-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गांधी नगर के वार्ड एक में पीने के पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गांधी नगर के वार्ड एक में पीने के पानी की समस्या
विज्ञापन
पिहोवा। अपनी समस्या बताते गांधी नगर वार्ड एक के वासी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। गांधी नगर के वार्ड एक में पीने के पानी की समस्या गंभीर हो गई है। लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं। पानी पाइपलाइन से सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड की सभी महिलाओं ने शुक्रवार को विरोध जताया। एक वार्ड निवासी बलबीर कौर और रीटा रानी ने कहा कि पेयजल सप्लाई हमेशा से समस्या में रही है लेकिन पिछले कुछ समय से यह स्थिति अधिक बिगड़ गई।
गर्मी का प्रभाव बढ़ने से आने वाले दिनों में पानी की कमी लोगों के लिए बड़ा संकट ला सकती है। चूंकि इस वार्ड में अधिकतर परिवार पशु पालक है। कुछ लोग बे वजह मोटर चला लेते हैं, जिसकी वजह से नलों में पानी नहीं आता और नलों से पानी व्यर्थ बहता रहता हैं।
विज्ञापन
वार्डवासियों ने मांग की है कि प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। इस समस्या के बारे में जानने पर वार्ड न. एक के पार्षद लाभ सिंह ने कहा कि जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा।
आंधी आने की वजह से बिजली के खंभे टूट गए थे, जिससे बिजली बाधित हो गई थी। इसको ठीक करने में काफी समय लग गया था तो इस वजह से पानी की मोटर नहीं चल पाई, जिससे वार्ड वासियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। नई पाइप लाइन डाल दी है और जल्द ही इनको नई मोटर की पाइपलाइन को जोड़ दिया जाएगा।