फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drinking alcohol in KU campus, car collided with divider after chasing

Kurukshetra News: केयू परिसर में पी रहे थे शराब, पीछा करने पर डिवाइडर से टकराई कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
Drinking alcohol in KU campus, car collided with divider after chasing
कुरुक्षेत्र। केयू परिसर में कार समेत घुसे तीन अज्ञात युवकों के वाहन में शराब पीने की सूचना पर सुरक्षाकर्मी हरकत में आए। उन्होंने घेराबंदी कर कार सवारों को काबू करने का प्रयास किया। इस दौरान भागने के प्रयास में आरोपियों की कार डिवाइडर से टकरा गई। सुरक्षाकर्मियों ने केयू परिसर में धरे गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन मामले में कोई शिकायत नहीं मिलने पर पूछताछ के बाद तीनोें को छोड़ दिया गया। इस घटना से केयू की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे केयू सुरक्षाकर्मियों को सूचना मिली कि लाइब्रेरी के समीप कुछ बाहरी युवक कार में बैठकर शराब पी रहे हैं। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और उन्हें काबू करने का प्रयास किया तो युवकों ने अपनी कार दौड़ा दी। तभी कुछ दूरी चलते ही कार मोड़ पर डिवाइडर से टकरा गई और पीछे लगे सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल ही तीनों युवकों को काबू कर लिया। इसके बाद मामले की सूचना आदर्श थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के हवाले आरोपी युवकों को कर दिया गया। पुलिस की जांच के दौरान युवकों की कार से शराब की बोतल भी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम तीनों युवकों को लेकर थाने पहुंची। साथ ही गाड़ी भी कब्जे में ले ली। बाद में पुलिस ने तीनों युवकों को छोड़ दिया। हादसे के दौरान बड़ी संख्या में छात्र व स्टाफ सदस्य भी जमा हो गए। उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


केयू परिसर में दौड़ती हैं काले शीशे लगी गाड़ियां
केयू प्रशासन की ओर से हर गेट व चौक पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए हुए हैं। इसके बावजूद अक्सर परिसर में काले शीशे वाली गाड़ियां देखी जाती हैं। छात्रों का कहना है कि इन गाड़ियों में आउटसाइडर होते हैं, जो किसी वारदात को भी अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसओ बोले, तीनों युवक पुलिस को सौंपे
केयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता का कहना है कि युवक परीक्षा शाखा में कोई दस्तावेज लेने आए थे। संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें काबू किया था। बाद में उन्हें पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया गया। भागते समय युवकों की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। आगे पुलिस को कार्रवाई करनी है। केयू की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई।

केयू प्रशासन ने नहीं दी शिकायत : एसएचओ
आदर्श थाने के एडिशनल एसएचओ प्रिंस का कहना है कि तीनों युवक आउटसाइडर थे। इनमें दो हथिरा गांव के तो एक उनका रिश्तेदार था। पहले ये केयू के ही छात्र रहे हैं। केयू प्रशासन ने इनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। साथ ही अवगत कराया है कि वे कोई दस्तावेज लेने के लिए केयू में आए थे। शिकायत न मिलने व घटना के दौरान कोई जानमाल का नुकसान न होने के चलते तीनों युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed