फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Draft publication of voter list released

Kurukshetra News: मतदाता सूची का जारी किया ड्राफ्ट प्रकाशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Draft publication of voter list released
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर की वार्ड एक से 32 की फोटोयुक्त मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन कर दिया गया है, जिसे जिला प्रशासन की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उपमंडल अधिकारी नागरिक कम नगर परिषद थानेसर के रिवाइजिंग अथॉरिटी कपिल शर्मा ने कहा कि दावे व आपत्तियां प्राप्त करने के लिए नगरपरिषद थानेसर कार्यालय के कमरा नंबर दो में जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों की ड्यटी लगा दी गई हैं। मतदाता सूची से संबंधित दावे व आपत्तियां 31 दिसंबर तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के आदेशानुसार नगरपरिषद थानेसर की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करने के बाद दावे व आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। यह दावे व आपत्तियां 31 दिसंबर तक शाम तीन बजे तक प्राप्त की जाएंगी। दावे व आपत्तियों को प्राप्त करने के लिए उपायुक्त नेहा सिंह के आदेशानुसार वार्ड अनुसार अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके लिए वार्ड एक से तीन तक नायब तहसीलदार परमजीत सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

इन अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटियां: एसडीएम ने बताया कि वार्ड चार से छह तक जिला मत्स्य अधिकारी सुरेंद्र ठकराल की ड्यूटी लगाई गई है तो वहीं वार्ड सात से नौ तक एसडीओ पंचायती राज नवराज सिंह, वार्ड 10 से 12 तक जनस्वास्थ्य विभाग डिवीजन नंबर एक के एसडीओ गुरजिंद्र सिंह, वार्ड 13 से 15 के लिए जनस्वास्थ्य विभाग डिवीजन नंबर चार के एसडीओ रमेश कुमार, वार्ड 16 से 18 के लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ सुरेंद्र संधू, वार्ड 19 से 21 के लिए कृषि विभाग के एसडीओ जितेंद्र मेहता, वार्ड 22 से 24 के लिए पंचायती राज के एसडीओ गौरव नागपाल, वार्ड 25 से 27 के लिए लोक निर्माण विभाग पिपली के एसडीओ चरणजीत सिंह आदि की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed