फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Vivek won the Kurukshetra University Teachers Association election

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ चुनाव: डॉ. विवेक के सिर सजा चौधर का ताज, दलीप को 97 मतों से मात

Tue, 16 Nov 2021 08:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Nov 2021 08:33 PM IST
सार

कुटा चुनाव में विश्वविद्यालय के 343 में से 293 शिक्षकों ने मतदान किया। इसमें डॉ. विवेक गौड़ को 193 और डॉ. दलीप कुमार को 96 मत मिले। चुनाव में चार मत रद्द हो गए।

विज्ञापन
Dr. Vivek won the Kurukshetra University Teachers Association election
जीत का जश्न मनाते शिक्षक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (कुटा) के चुनाव में डॉ. विवेक गौड़ के सिर चौधर का ताज सज गया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. दलीप कुमार को 97 मतों से मात दी है। डॉ. विवेक गौड़ को 193 और डॉ. दलीप कुमार को 96 मत मिले। चुनाव में 14 मत पोस्टल बैलेट से डाले गए।

विज्ञापन


मतगणना के दौरान चार मत रद्द किए गए। चुनाव में विश्वविद्यालय के 343 में से 293 शिक्षकों ने मतदान किया। सुबह 9 बजे केमिस्ट्री विभाग के डॉ. रमेश कुमार ने पहला मत डाला। पहले एक घंटे में मात्र 44 शिक्षकों ने ही मतदान किया।
विज्ञापन


दोपहर साढ़े 12 बजे तक 155 शिक्षकों ने मतदान किया। चुनाव को लेकर शिक्षकों में जोरदार उत्साह बना रहा, जिसके चलते सुबह 11 बजे के बाद शिक्षक क्लब पर बनाए गए मतदान केंद्र पर भीड़ जमा हो गई और चुनाव परिणाम आने तक यहां जमघट लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुटा के निवर्तमान प्रधान डॉ. परमेश कुमार ने अपना अंतिम मत डाला। इसके तत्काल बाद ही चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय की निगरानी में मतगणना शुरू हुई और करीब तीन बजे चुनाव परिणाम घोषित किए गए। डॉ. विवेक गौड़ के प्रधान बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त प्रधान डॉ. विवेक गौड़ ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। 

बता दें कि प्रधान पद के अलावा सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया, लेकिन कार्यकारिणी सदस्यों के 20 में से 12 पद खाली रह गए। फैकल्टी ऑफ एजुकेशन, फैकल्टी ऑफ इंडिक स्टडीज, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस और फैकल्टी ऑफ कॉमर्स मैनेजमेंट से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र नहीं भरा।

कुटा चुनाव में गैर शिक्षक कर्मचारी डॉ. सुधीर कुमार, कुलदीप बत्तरा, प्रमोद कुमार, प्रताप राम और अर्जुन कुमार ने ड्यूटी निभाई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी के लिए मास्क अनिवार्य किया गया था और मतदान करने आए शिक्षक अपने साथ नीला पैन लेकर पहुंचे। मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले सभी ने सैनिटाइजर का प्रयोग किया और कोविड- 19 से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखी। 

Dr. Vivek won the Kurukshetra University Teachers Association election
मतदान करतीं शिक्षिंका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सर्वसम्मति से चुने गए ये पदाधिकारी

  • उप प्रधान- डॉ. राजवीर सिंह (शिक्षा विभाग)
  • सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार (सांख्यिकी विभाग)
  • सहसचिव डॉ. संदीप गुप्ता (पर्यावरण संस्थान) 
  • कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत (कंप्यूटर साइंस विभाग)


ये बने कार्यकारिणी सदस्य

  • फैकल्टी ऑफ लाइफ सांइसेज से डॉ. दीप्ति ग्रोवर
  • फैकल्टी ऑफ साइंस से डॉ. सुरेंद्र सिंह
  • फैकल्टी ऑफ महिला टीचर्स से डॉ. भावना दहिया 
  • फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड लैंग्वेज से डॉ. कुलदीप सिंह
  • फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से डॉ. सुनील ढीगड़ा 
  • फैकल्टी ऑफ लॉ से डॉ. संतलाल 
  • फैकल्टी ऑफ इंस्टीट्यूट इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज से डॉ. जसविंदर कुमार और डॉ. अश्वनी मित्तल


डॉ. विवेक गौड़ की पिछले साल ही कुटा में हुई एंट्री 
आईआईएचएस के शिक्षक डॉ. विवेक गौड़ की पिछले साल ही कुटा में एंट्री हुई थी। उन्होंने पहली बार सचिव के पद पर चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में डॉ. गौड़ ने 203 मत हासिल कर प्रतिद्वंदी डॉ. चंद्रकांत और डॉ. विजय को मात दी थी। डॉ. विवेक गौड़ ने इस बार फिर चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमाई और 193 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी विधि विभाग के प्रोफेसर डॉ. दलीप कुमार को पराजित किया।    

शिक्षकों के मान सम्मान के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार : डॉ. गौड़
नवनिर्वाचित कुटा प्रधान डॉ. विवेक गौड़ ने शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों के शिक्षकों ने जो विश्वास जताया है, उन पर खरा उतरेंगे। वे हमेशा शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर बार-बार हमले कर रही है। शिक्षक किसी भी स्थिति में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वे सभी शिक्षक साथियों के साथ मिलकर इसका पुरजोर विरोध करेंगे। इसके अलावा शिक्षकों की पदोन्नति और एरियर का लाभ दिलाने, विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने, शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष, विश्वविद्यालय में पांच दिन सप्ताह लागू कराने और स्ववित्त शिक्षकों को बजटिड में कन्वर्ट कराने सहित अन्य मांगों को लागू कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2012 के बाद शिक्षकों के पदों पर भर्ती नहीं हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन से सहयोग से जल्द शिक्षकों की भर्ती कराने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed