फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Neera Raghav of the Department of Chemistry will be honored for her high-impact research paper.

Kurukshetra News: हाइस्ट इंपेक्ट रिसर्च पेपर के लिए रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. नीरा राघव होंगी सम्मानित

Fri, 21 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 21 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dr. Neera Raghav of the Department of Chemistry will be honored for her high-impact research paper.
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में शुक्रवार को वूमेन इन स्टेम फोरम (विस) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, गणित क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित महिला संकाय सदस्यों को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा बतौर मुख्यातिथि सम्मानित करेंगे। इसमें तीन महिला संकाय सदस्यों सहित तीन शोधार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय वूमेन इन स्टेम फॉर्म की कोऑर्डिनेटर प्रो. अनीता भटनागर ने बताया कि कैटेगरी-एक में विस फोरम अवार्ड फॉर हाइस्ट इंपेक्ट रिसर्च पेपर के लिए रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. नीरा राघव, कैटेगरी-दो विस फोरम अवार्ड फॉर मैक्सिम नंबर ऑफ साइटेशन के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग की डॉ. अनीता यादव तथा कैटेगरी-चार में विस फोरम अवार्ड फॉर मैक्सिम ग्रांटेड पेटेंट फाॅर विस फैकल्टी मेंबर्स के लिए यूआईईटी से मैकेनिकल विभाग की डॉ. परिनम अनुराधा को चुना गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैटेगरी-पांच विस फोरम अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल रिसर्च स्कालर्स में साइंसेज से केमिस्ट्री विभाग की शोधार्थी चंचल वशिष्ठ, जीव विज्ञान में जूलॉजी से अंशु, इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी में शोधार्थी प्रभजोत कौर तथा कैटेगरी-छह में बेस्ट पोस्ट डाॅक्टरल फेलो में साइंसेज से फिजिक्स विभाग की डाॅ. दिव्या गुप्ता को चुना गया है। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलपति द्वारा महिला संकाय सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कुलपति के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों/संस्थानों में कार्यरत महिला शिक्षकों से वूमेन इन स्टेम (विस) के पुरस्कारों के लिए कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए तीन श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed