फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Mahasingh honored with Haryana Gaurav Award

Kurukshetra News: डॉ. महासिंह को हरियाणा गौरव अवॉर्ड से नवाजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mahasingh honored with Haryana Gaurav Award
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया को हरियाणा गौरव अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया । हरियाणवी संस्कृति में योगदान देने के लिए निफ्फा द्वारा करनाल में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय हैं कि डॉ. महासिंह पूनिया ने हरियाणा धरोहर संग्रहालय के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय फलक पर अलग पहचान दी है तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने हरियाणा की अनेक विधाओं को मंच से जोड़कर उसके सरंक्षण का कार्य किया है। उन्होंने हरियाणा के लूर नृत्य की डॉक्यूमेंटेशन कर उसे युवा उत्सवों एवं रत्नावली पर मंच देने का कार्य किया है। यह हरियाणा का वो नृत्य है जो 50 साल पहले लुप्त हो चुका था।
विज्ञापन

इसी के साथ ही हरियाणा के लोक परिधानों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और हरियाणवी फैशन शो के माध्यम से उन्होंने रत्नावली में नई विधा को जोड़कर युवाओं को अपनी लोक पारंपरिक परिधानों के प्रति जागरूक करने का काम किया है। हरियाणवी बैंड भी अगले वर्ष से मंच पर देखने को मिलेगा। इससे पहले उन्होंने युवा उत्सवों एवं रत्नावली में हरियाणवी रिचुअल को शामिल किया है। इसके साथ ही हरियाणवी पगड़ी को प्रतियोगिता विधा के रूप में रत्नावली में उन्होंने ही शामिल कर युवाओं को हरियाणवी पगड़ी से जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासिंह पूनिया ने अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला और अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में भी हरियाणवी पवेलियन की परिकल्पना को युवा पीढ़ी से जोड़कर हरियाणवी संस्कृति को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस मौके पर डीजीपी केके मिश्रा, पूर्व एडीजीपी राजबीर देशवाल , अनूप लाठर, जगबीर राठी, प्रितपाल पन्नू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed