फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Gurpreet's family has political influence

डॉ. गुरप्रीत का परिवार रखता है सियासी रसूख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dr. Gurpreet's family has political influence
पिहोवा की सियासत में मुख्य भूमिका निभाने वाले गांव गुमथला गढू का रसूख बढ़ने वाला है। गांव की बेटी पंजाब के सीएम की जीवन संगिनी बनने जा रही है। इससे गांव के लोग उत्साहित है। दरअसल, गांव गुमथला गढू के पास नत फार्म की बेटी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ वीरवार को चंडीगढ़ में पंजाब के सीएम भगवंत मान फेरे लेंगे।
विज्ञापन

पंजाब के सीएम की दुल्हन बनने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है। उनके मामा जसवंत सिंह कांग्रेसी हैं। वहीं उनके फुफेरे भाई एडवोकेट अमन चीमा भी कांग्रेस के नेता हैं। उनके पिता के चचेरे भाई एडवोकेट गुरिंद्र सिंह नत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नगर निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा था। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता भी गांव के पूर्व सरपंच रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, डॉ. गुरप्रीत कौर के गांव गुमथला गढू के पैतृक गांव नत सिंह फार्म के लोग पंजाब के सीएम भगवंत मान से सीधा रिश्ता जुड़ने से बेहद खुश है। फार्म के लोग नत परिवार से मिलकर बधाई दे रहे हैं। इससे पिहोवा में आप पार्टी की साख भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पूर्व मंत्री के बेटे के साढू बनेंगे सीएम
पूर्व मंत्री स्व. जसविंद्र सिंह संधू के छोटे बेटे हरकीरत संधू की पत्नी रिश्तेदारी में डॉ. गुरप्रीत कौर की बहन लगती है। इस नाते से हरकीरत संधू पंजाब के सीएम के साढू बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed