फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   dowry, crime, rupee, case, police

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
dowry, crime, rupee, case, police
दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन दोनों के ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव बाखली निवासी महिला नवनीत कौर ने कहा कि गत फरवरी 2019 को करनाल के हरविंद्र सिंह के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने कुछ दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने मायके से एक्सयूवी कार या कार के बदले 15 लाख रुपये कैश लाने के लिए दवाब डालने लगे। विरोध करने उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उसका पति हरविंद्र सिंह व ससुर अजमेर सिंह विदेश चले गए, जिनके बाद उसकी सास गुरमीत कौर, देवर कंवरदीप, चाचा ससुर अजीत सिंह, मामी सास प्रसन्न कौर, मामा सिन्दर उससे दहेज के लिए मारपीट करने लगे और 20 फरवरी को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिसकी सूचना उसने अपने परिजनों को दी और पंचायत में ससुराल पक्ष के लोग उससे माफी मांगकर दोबारा दहेज के प्रताड़ित न करने का आश्वासन देकर उसे वापस ससुराल ले गए। जिसके कुछ समय तक वह लोग उसके साथ ठीक व्यहवार करने लगे। लेकिन फिर वह लोग अपनी हरकतों पर उतर आए और उसकी सास गुरमीत कौर व देवर कंवरदीप उसे मायके से कार गाड़ी खरीदने के लिए 15 लाख रुपए लाने के लिए दवाब डालकर उसे परेशान करने लगे। उनकी कार की मांग पूरी न होने पर 20 जून को उसके ससुराल पक्ष के लोग ने हम मशवरा होकर उसे उसके मायके छोड़ गए। उसे उसके पति के पास विदेश भेजने का विश्वास दिलाकर उससे कोरे कागजात पर उसके साइन भी करवा लिए। एक सप्ताह बाद उसे पता चला कि उसकी सास व देवर उसे मायके छोड़कर विदेश चले गए है। शिकायतकर्ता के अनुसार एक दिन उसके पति से फोन कर कहा कि अगर वह उनके साथ विदेश में रहना चाहती है तो कार या 15 लाख रुपये कैश लेकर उसके चाचा के घर पहुंचा दे। उनके बाद उनके घर की चाबी भी उनके पास ही है। तंग आकर उसने मामले की शिकायत एसपी को दी। उधर, दूसरे मामले में पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव थाना निवासी महिला ओमवती ने कहा कि करीब 15 साल पहले उसकी शादी गांव रुबास भरतपुर (राजस्थान) के सुन्दर के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने कुछ दहेज भी दिया था। बावजूद उसका पति सुन्दर व ससुर शंभूनाथ उसे अपने मायके से 5 लाख रुपए लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका पति सुन्दर नशे का सेवन करता है। इसी लत के चलते उसने घर का सारा सामान बेच दिया तथा उसके जेवरात भी गिरवी रख दिए। नशे की लत के चलते उसका पति उसे घर से बाहर जाते समय घर में कैद करके जाता था तथा वापिस आने पर उसके साथ मारपीट करता था। गत अगस्त 2019 को जब उसने पति को रक्षाबंधन के पर्व पर घर आने की इजाजत मांगी तो उसके पति ने गुस्से में आकर उसे जान से मारने की नियत से उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई तथा इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। जिसके बाद वह अपने मायके आग गई और इसकी शिकायत एसपी कुरुक्षेत्र को दी थी। जिनके आदेश पर पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए उपरोक्त नौ आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed