फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Double OTP to curb cyber fraud, provide security cover to senior citizens

Kurukshetra News: डबल ओटीपी से साइबर ठगी पर रोक, वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा कवच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Double OTP to curb cyber fraud, provide security cover to senior citizens
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने डबल ओटीपी प्रणाली लागू की है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट और अन्य ऑनलाइन ठगी से बचाना है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह नई प्रणाली ऑनलाइन लेन-देन में अतिरिक्त सुरक्षा देगी। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि साइबर ठग खुद को सरकारी अधिकारी बताते हैं। वे लोगों को डराकर ओटीपी हासिल कर लेते हैं। डबल ओटीपी प्रणाली ऐसे मामलों में मददगार साबित होगी। इसमें पहला ओटीपी व्यक्ति के मोबाइल पर, जबकि दूसरा नामित परिजन या मित्र को मिलेगा। दोनों स्तर पर पुष्टि के बाद ही लेन-देन पूरा होगा। उन्होंने लोगों से डिजिटल अरेस्ट के झांसे में न आने की अपील की। साइबर ठगी की सूचना हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत दें। वरिष्ठ नागरिक अभेद्य ऐप का उपयोग करें और विश्वसनीय व्यक्ति नामित करें।
विज्ञापन




कांवड़ शिविरों में रखें शरारती तत्वों पर नजर : एसपी

- अनुमति लेकर ही लगाएं शिविर, सीसीटीवी और पार्किंग व्यवस्था रखने की अपील

कुरुक्षेत्र पुलिस की कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा अपील, नियमों का पालन करें
कुरुक्षेत्र। सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने शिविर आयोजकों से प्रशासन की अनुमति लेकर ही शिविर लगाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने कहा कि शिविर संचालक शरारती तत्वों पर नजर रखें। किसी भी व्यक्ति को नशीला पदार्थ या आपत्तिजनक सामान के साथ शिविर में न ठहरने दें। उन्होंने पंडाल मुख्य मार्ग से उचित दूरी पर लगाने को कहा। पार्किंग सड़क से दूर हो तथा शिविरों में सीसीटीवी कैमरे और अलग शौचालय की व्यवस्था हो। पुलिस ने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान नशा न करने की अपील की। उन्हें किसी प्रकार का हथियार या आपत्तिजनक सामान साथ लेकर न चलने को कहा। वाहनों से जाने वाले श्रद्धालु तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग न करें, अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





गांजा सप्लाई के आरोप में युवक गिरफ्तार, महिला से बरामद हुआ था गांजा
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट क्षेत्र में गांजा सप्लाई के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि 29 जुलाई को पुलिस चौकी सुभाष मंडी की टीम ने कार्रवाई की थी। टीम ने इंदिरा कॉलोनी निवासी एक महिला के घर से 127 ग्राम गांजा बरामद किया। महिला के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने एक अगस्त को गांधी नगर, थानेसर निवासी विक्रम उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी पुलिस उपनिरीक्षक महेश कुमार और पुलिस उपनिरीक्षक संजीव कुमार की टीम शामिल थी। उसे भी अदालत में पेश किया गया।





गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 73 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमबीर उर्फ सोनू निवासी इंदिरा कॉलोनी, थानेसर के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता नरेश ने यह जानकारी दी। 1 अगस्त को पुलिस चौकी सुभाष मंडी की टीम को सूचना मिली थी। सूचना थी कि आरोपी अपने मकान में गांजा रखकर बेचने का काम करता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आवश्यक अनुमति ली। इसके बाद आरोपी के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान मकान से 73 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed