फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Double bridge on Saraswati river started, old one will be removed

Kurukshetra News: सरस्वती नदी पर बना डबल पुल शुरू, पुराना हटेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Double bridge on Saraswati river started, old one will be removed
पिहोवा। सरस्वती डैन के निरीक्षण के बाद जानकारी देते सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरम
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। पिहोवा ड्रेन पर बने डबल पुल को शुरू कर दिया गया है और अब ड्रेन पर बनाए गए अस्थायी पुल को हटाया जाएगा। सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने पिहोवा क्षेत्र का निरीक्षण रविवार को किया। उन्होंने कहा कि इसे हटाने के लिए बीएंडआर विभाग को निर्देश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरस्वती का पानी रोकने और नदी में गंदगी डालेगा वाले पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्य में शहरवासियों से अपेक्षा है कि वो भी सफाई का ध्यान रखें साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए 24 घंटे सतर्क रहने को कहा हैं। अब किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान लोगों से बातचीत की और सरस्वती के महत्व के बारे में समझाया। कॉलोनी वासियों से अपील की कि वे इसमें गंदगी न डालें और दूसरे व्यक्तियों को भी इसमें गंदगी डालने से रोकें।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने कहा कि पिहोवा में सरस्वती नदी के साथ नेशनल हाईवे एक से लेकर गोला तक रिवर फ्रंट तैयार किया जाएगा। अब सरस्वती के साथ चलने वाले गंदे पानी की ड्रेन का सारा पानी डाइवर्ट हो गया है। जिस भी कॉलोनी व क्षेत्र का पानी गंदा था, वह सरस्वती की बजाय ड्रेन में गंदे पानी को छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सरस्वती बोर्ड विभाग ने लगभग सारे प्वाइंट बंद कर दिए हैं, फिर भी यदि कोई प्वाइंट बचता है तो इसकी जानकारी सरस्वती बोर्ड को दी जाए, ताकि सरस्वती नदी में साफ पानी चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed