{"_id":"6b089e2e5040c572e008a80e","slug":"doon-public-school-panchkulas-team-first-in-ambala-mandal-competitions-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-164593-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अंबाला मंडल प्रतियोगिताओं में दून पब्लिक स्कूल पंचकूला की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अंबाला मंडल प्रतियोगिताओं में दून पब्लिक स्कूल पंचकूला की टीम प्रथम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे। आयोजक
कुरुक्षेत्र। जिला बाल कल्याण परिषद ने बाल भवन और पंचायत भवन में अंबाला मंडल की प्रतियोगिताओं का दूसरा दिन आयोजित किया। मुख्य अतिथि जिला रेडक्रास सोसाइटी सचिव रमेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी नीलम के अनुसार, वीरवार को हुई इन प्रतियोगिताओं में लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। देशभक्ति समूह गायन के तृतीय समूह में दून पब्लिक स्कूल सेक्टर-21 पंचकूला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी श्रेणी के द्वितीय और चतुर्थ समूह में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। एकल गायन के द्वितीय समूह में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र के तनिष जोशी प्रथम रहे। तृतीय समूह में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के कुनाल ने पहला स्थान पाया।
चतुर्थ समूह में दी एस. डी. विद्या स्कूल अंबाला कैंट के तथागत धीमान प्रथम रहे। एकल हरियाणवी रागनी के तृतीय समूह में आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर एक अंबाला के विनायक ने पहला स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ समूह में इसी स्कूल की श्रुति शर्मा ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। इन मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।