फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dog and bomb squad team searched the panorama

Kurukshetra News: डॉग और बम स्क्वायड टीम ने खंगाला पैनोरमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dog and bomb squad team searched the panorama
कुरुक्षेत्र। डॉग और बम स्क्वायड की टीम शुक्रवार को कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र पहुंची और आनन फानन केंद्र के साथ-साथ श्री कृष्ण संग्रहालय परिसर को भी खंगाला। अंबाला से पहुंची दो टीमों में 30 से अधिक कर्मी शामिल रहे। करीब एक घंटे तक की गई कार्रवाई के दौरान यहां आए पर्यटकों का प्रवेश भी रोक दिया गया। टीम ने केंद्र और संग्रहालय के अंदर, बाहर, पार्क, परिसर और सभी कक्ष को छाना।
विज्ञापन

दरअसल, देशभर के 69 विज्ञान केंद्रों और संग्रहालय को बम से उड़ाने की धमकी केंद्र के कोलकाता स्थित मुख्यालय राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद को ई-मेल के जरिए मिली है। इसे देखते हुए मुख्यालय ने शुक्रवार को सभी केंद्रों के पास ई-मेल भेजकर मामले से अवगत कराया। साथ ही मामले से संबंधित शिकायत पुलिस को देने के निर्देश जारी किए। इस संबंध में दिशा निर्देश मिलने के बाद कुरुक्षेत्र स्थित पैनोरमा केंद्र के अधिकारी की ओर से मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस अधीक्षक को दी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डॉग और बम स्क्वाॅयड की टीमें छानबीन करने के लिए मौके पर पहुंची थीं।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे पहुंची टीम ने लगभग एक घंटे तक जांच की। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। विदित हो कि पैनोरमा केंद्र में प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार पर्यटक पहुंचते हैं। शनिवार और रविवार को यह संख्या तीन गुना तक पहुंचती है। वहीं पैनोरमा और संग्रहालय के साथ एतिहासिक नाभा हाउस, काली कमली मंदिर एवं आश्रम तथा सन्निहित सरोवर भी सटे हैं। इन जगह पर भी हर रोज हजारों पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं, इसलिए सतर्कता के चलते टीम की ओर दोनों जगहों पर गहनता से छानबीन की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय को दी गई धमकी में जिन विज्ञान केंद्रों और संग्रहालय का नाम लिया गया है, उनमें कुरुक्षेत्र केंद्र का नाम शामिल नहीं है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से केंद्र के अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। केंद्र में आंतरिक तौर पर भी स्टाफ अलर्ट हो गया है।



केंद्र के परियोजना अधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि अल-सुबह उनको मुख्यालय से ई-मेल प्राप्त हुआ था। इसी के आधार पर पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस की ओर से डॉग और बम स्क्वाॅयड की टीम बुलाकर छानबीन की गई। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह कार्रवाई हुई है। जांच के दौरान कोई संदिग्ध पदार्थ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed