{"_id":"6737ce833f258b2ceb079374","slug":"documentary-based-on-the-life-of-guru-nanak-dev-ji-shown-to-students-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-126958-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विद्यार्थियों को दिखाई गुरुनानक देव जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विद्यार्थियों को दिखाई गुरुनानक देव जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रो. दीक्षित गर्ग। संवाद
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में एनएसएस स्वयंसेवक द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से छात्रों को गुरु नानक देव जी के जीवन, उनके उपदेशों और शिक्षाओं के महत्व से अवगत कराया गया। डॉक्यूमेंट्री को देख सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों में गुरु नानक जी के विचारों के प्रति एक नई समझ उत्पन्न हुई। डॉक्यूमेंट्री के दौरान शांति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा और सभी ने इस विशेष अवसर का आनंद लिया।
मुख्य अतिथि डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. दीक्षित गर्ग रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु नानक जयंती का महत्व बताया और गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। गुरु जी के जीवन की शिक्षाएं आज के समाज में सद्भावना और एकता की आवश्यकता को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस मौके पर प्रबंधन एनएसएस के सचिव नितिन, ईशा, अतिरिक्त सचिव अभिषेक कौशिक, संयुक्त सचिव अभिषेक शर्मा, दिव्यम राज, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. धीरज कुमार, प्रो. जेएस यादव, प्रो. चंद्रशेखर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एनसीसी कैडेट्स ने अरुणाय मंदिर में किया श्रमदान
कुरूक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय शिविर का अरुणाय मंदिर में मंदिर में लगाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर आसपास और मंदिर के क्षेत्र को चमका दिया। डीन विद्यार्थी कल्याण प्रो. दीक्षित गर्ग ने कहा कि कैडेट्स ने न केवल कठोर सैन्य प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिविर का मुख्य आकर्षण प्रतिष्ठित ड्रिल ट्रॉफी जीतना था, जोकि उनके अनुकरणीय अनुशासन, टीम वर्क और परिशुद्धता का प्रमाण है। सैन्य क्षमता से परे, हमारे कैडेट्स ने नृत्य, गाने आदि में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके समर्पण और कड़ी मेहनत ने हमारे संस्थान को अपार गौरव दिलाया है। प्रशिक्षण शिविर में कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल नीतीश कुमार, डिप्टी कैंप कमांडेंट सूबेदार मेजर विनोद कुमार, सीटीओ डॉ. निधि गुप्ता भी मौजूद रही।