फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Doctors will give online consultation to patients in e-Sanjeevani OPD

ई-संजीवनी ओपीडी में आज कुरुक्षेत्र के आठ चिकित्सक प्रदेशभर के मरीजों को देंगे ऑनलाइन परामर्श

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Doctors will give online consultation to patients in e-Sanjeevani OPD
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ई-संजीवनी ओपीडी दोबारा शुरू की गई है। इस बार पूरा सप्ताह नहीं, बल्कि एक दिन ओपीडी लगेगी। इसके लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों का शेड्यूल जारी किया गया है। सभी जिलों का एक दिन निर्धारित कर दिया है। इस दिन 24 घंटे लोग ई-संजीवनी के माध्यम से इलाज ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा का कहना है कि इस ओपीडी को शुरू करने का विभाग का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में बढ़ रही भीड़ को कम करना है। अब कोरोना का संक्रमण कम है, लेकिन लोगों की लापरवाही बढ़ रही है। बिना मास्क ही लोग लाइनों में नजर आते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इस ओपीडी को शुरू कर लोगों से अपील की है कि अस्पताल में तभी आएं जब जरूरत हो, अन्यथा ई-संजीवनी ओपीडी के माध्यम से इलाज लें। ई-संजीवनी ओपीडी पर फोन कॉल या वीडियो कॉल कर मरीज इलाज ले सकेंगे। इसके लिए स्मार्ट फोन पर ई-संजीवनी एप डाउनलोड करना होगा। प्रदेश के किसी भी जिले का व्यक्ति इसका लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार का दिन कुरुक्षेत्र जिले के लिए निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर आठ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे प्रदेशभर के मरीजों को परामर्श देंगे। शेड्यूल के अनुसार आज सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. आस्था सिंह, डॉ. अलका दहिया और डॉ. विप्रा कांबोज 27 अगस्त को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। वहीं, दोपहर 2 से रात 8 बजे तक डॉ. जगमहेंद्र सिंह और डॉ. दिनेश सिंह और रात 8 से सुबह 8 बजे तक डॉ. विकास मोदगिल और डॉ. बहादुर ई-संजीवनी ओपीडी में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की तरफ से ओपीडी को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है। रोस्टर के अनुसार 27 अगस्त को कुरुक्षेत्र के चिकित्सक ई-संजीवनी ओपीडी में सेवाएं देंगे। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 28 अगस्त, नूंह में 29 अगस्त, पलवल में 30 अगस्त, पंचकूला में 31 अगस्त, पानीपत में एक सितंबर, रेवाड़ी में 2 सितंबर, रोहतक में 3 सितंबर, सिरसा में 4 सितंबर, सोनीपत में 5 सितंबर, यमुनानगर में 6 सितंबर, अंबाला में 7 सितंबर, भिवानी में 8 सितंबर, चरखी-दादरी में 9 सितंबर, फरीदाबाद में 10 सितंबर, फतेहाबाद में 11 सितंबर, गुरुग्राम में 12 सितंबर, हिसार में 13 सितंबर, झज्जर में 14 सितंबर को ई-संजीवनी ओपीडी लगेगी। इसी तरह से 31 अक्तूबर तक शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed