फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Doctor's wife accused father-in-law, brother-in-law and sister-in-law of harassment

Kurukshetra News: चिकित्सक की पत्नी ने ससुर, जेठ व जेठानी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Doctor's wife accused father-in-law, brother-in-law and sister-in-law of harassment
इस्माईलाबाद। कोरोना काल में देश सेवा में तत्पर रहे चिकित्सक सतबीर सिंह की पत्नी ने अपने ससुर, जेठ व जेठानी पर प्रताड़ित करने व उसकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्व. सतबीर सिंह की पत्नी कविता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे ससुर व जेठ द्वारा प्रताड़ित करने व उसके हक की संपत्ति हड़पने के आरोप में गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत की थी। यह शिकायत डीएसपी पिहोवा के पास पहुंचने पर उनका राजीनामा हो गया था, लेकिन आरोपियों के टाल मटोल करने के बाद यह खारिज हो गया था। उसके बाद दोबारा शिकायत दी गई। इस शिकायत का राजीनामा थाना परिसर में हुई पंचायत में किया गया। इसे लेकर उसको तीन लाख रुपये का चेक दिया गया था, लेकिन उसके ससुर ने गलत हस्ताक्षर करके उसको धोखा दिया। इसके चलते चेक बाउंस हो गया। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी शिकायत दोबारा रिओपन की जाए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके पति के नाम बाइक, ट्रैक्टर है, जिसका उपरोक्त आरोपी नाजायज इस्तेमाल कर रहे हैं। उसे भी उसे वापस दिया जाए। यही नहीं उनके कृषि यंत्र पर भी उन्होंने नाजायज कब्जा कर रखा है। उसके और उसके बच्चों के नाम 17 कनाल 14 मरले कृषि भूमि है। इस पर उसके पति की मृत्यु होने के बाद अवैध कब्जा कर रखा है। उसको और उसके बच्चों को वहां जाने पर धक्का मुक्की की जाती है। मारने की धमकी देते हैं। उसके ससुर, जेठ व उनके संयुक्त मकान में भी उसको घुसने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उसे अपमानित कर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। उसके पति के मरने के बाद उनकी भूमि का हिसाब देना भी बंद कर दिया है। उनकी भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा जमा लिया है। उनकी फसल का हिसाब उसके जेठ ने अपने खाते में डलवा लिया है। उसके खाते में मात्र एक लाख 50 हजार रुपए ही आए है। फसल का पंजीकरण भी अपने नाम करवा लिया है। उसके पति की मृत्यु के 15 दिन पहले उनके 11 लाख 50 हजार रुपये एक आढ़ती के पास जमा थे। उनको भी उसका जेठ ले गया। उसके पति की मृत्यु के बाद उसके रुपये और भूमि हड़पने की फिराक में उसको मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed