{"_id":"67b0f404c430f01e6508c393","slug":"doctor-jailed-in-prisoner-absconding-case-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-131467-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कैदी फरार मामले में चिकित्सक को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कैदी फरार मामले में चिकित्सक को जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
कुरुक्षेत्र। पोक्सो एक्ट के एक मामले में जिला नागरिक अस्पताल से कैदी फरार होने को लेकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार डॉक्टर को एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस जहां सोमवार को उसे गिरफ्तार किए जाने को लेकर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजेगी तो वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला सिविल सर्जन की ओर से भी पुलिस विभाग से गिरफ्तार किए जाने को लेकर रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट मिलते ही सीएमओ की ओर से पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उधर डीएसपी ओमप्रकाश के अनुसार आरोपी डॉक्टर से रिमांड के दौरान पूछताछ व मामले की जांच में सामने आया है कि वह बिना बीमारी के भी बंदी व कैदियों को उपचाराधीन रखता था और उनसे पार्किंग ठेकेदार के जरिए पैसे लिए जाते थे। यहीं नहीं कार में पेट्रोल तक भरवाया जाता था।
विज्ञापन
बता दें कि पांच अगस्त 2024 को पोक्सो एक्ट में दोषी हैप्पी निवासी शाहाबाद अस्पताल से शौचालय जाने के बहाने गायब हो गया था। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के ही चिकित्सक कृष्ण कुमार को विगत दिवस गिरफ्तार कर लिया था। आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने उक्त आरोपी कैदी से रिश्वत ली थी।
पुलिस ने मामले में कैदी वार्ड के पूर्व प्रभारी एसआई सुभाष और अस्पताल की पुरानी पार्किंग के ठेकेदार प्रवीण कुमार को पूछताछ के बाद गिरफ्त में ले लिया था। मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय ओमप्रकाश को सौंपी गई थी और अस्पताल के कर्मचारियों पर भी शक जाहिर किया जाने लगा था। इसी के चलते ही आरोपी डॉक्टर को भी गिरफ्त में लिया गया।
लंबे समय से चला रहा था रुपये लेने का खेल : डीएसपी ओमप्रकाश का कहना है कि आरोपी डॉक्टर से पूछताछ व जांच के दौरान पता चला है कि वह लंबे समय से कैदी व बंदियों से रुपये आदि लेने का खेल चला रहा था। उसे एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार तक उसकी गिरफ्तारी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।