फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Doctor and woman died after falling from Sachkhand Express train in Kurukshetra

दो मिनट के लिए रुकी थी ट्रेन: जल्दबाजी में डॉक्टर और महिला की चली गई जान, कुरुक्षेत्र स्टेशन पर हुआ हादसा

Wed, 29 Jan 2025 10:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 29 Jan 2025 10:15 PM IST
सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक डॉक्टर और महिला की मौत हो गई। ट्रेन दो मिनट के लिए स्टेशन पर रुकी थी। जल्दबाजी में दोनों एक-दूसरे से टकरा गए। 

विज्ञापन
Doctor and woman died after falling from Sachkhand Express train in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे स्टेशन पर सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया जब सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन से एक डॉक्टर व एक महिला गिर गई। इस हादसे में दोनों की ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जगरांव, लुधियाना के रहने वाले करीब 38 वर्षीय अमृतपाल सिंह लाडवा के सरकारी अस्पताल में तैनात थे। वे सुबह अपनी पत्नी व एक बेटी के साथ सचखंड एक्सप्रेस में लाडवा जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। जैसे ही ट्रेन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी तो उन्होंने अपनी पत्नी व बेटी को उतार दिया तो खुद कुछ सामान आदि लेने के लिए फिर चढ़ गए तो फिर उतरने लगे। 
विज्ञापन

इसी दौरान वह किसी तरह ट्रेन में ही सवार बरियापुर, पन्ना मध्यप्रदेश की रहने वाली करीब 36 वर्षीय ममता के साथ टकरा गए। वह जालंधर में मजदूरी करती थी और अपने तीन बच्चों के साथ खजुराहो जा रही थी। लेकिन उसे भी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर उतरना था। उसने भी अपने बच्चे ट्रेन रुकते ही उतार दिए तो वही भी कोई सामान लेने के लिए दोबारा चढ़ गई। अचानक ही डॉक्टर व महिला की टक्कर हो गई तो दोनों ही नीचे गिर गए। इस हादसे में जहां ममता को ट्रेन ने मौके पर ही कुचल दिया तो वहीं डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी टीम उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि दोनों ही मृतक के परिजनों को बुलाया गया तो पोस्टमार्टम के बाद उनके शव भी सौंप दिए गए। उन्होंने बताया कि अचानक दोनों कैसे टकरा गए कोई समझ नहीं पाया लेकिन आशंका है कि उतरने की जल्दबाजी में ही यह हादसा हुआ होगा। सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन का यहां महज दो मिनट का ठहराव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed